MP News : ओवरटेक की वजह से दुर्घटना का शिकार हुआ बाइक सवार, ना आई एम्बुलेंस ना ही पुलिस

MP News, accident

MP News : मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले से एक दुर्घटना की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि निंबोला के पास रेलवे ओवर ब्रिज पर सोमवार सुबह निंबोला के रहने वाले दिगंबर दुर्घटना का शिकार हो गए। दरअसल, यह हादसा ओवरटेक करने की वजह से हुआ है। बाइक से टकराने की वजह से दिगंबर ट्रक के नीचे आ गए। जिसकी वजह से उनको गंभीर चोट आई है।

हालांकि वह बाल बाल बच गए। लेकिन उनकी मदद के लिए ना तो कोई पुलिस आई और ना ही कोई एम्बुलेंस। ऐसे में आधे घंटे बाद गणपति थाने का वाहन आया और दिगंबर को अस्पताल पहुंचाया। जब पुलिस को स्थानीय लोगों ने कॉल किया तो कहा गया कि वाहन का काम कराने के लिए भोपाल भेजा गया है। इतना ही नहीं जब निंबोला टीआइ को फ़ोन लगाया गया तो वह भी बंद आया। इतना ही नहीं 108 एंबुलेंस को भी फ़ोन नहीं लग पाया।

ऐसे में फिर बाद में गणपति थाने के वाहन को बुला कर उसमें दिगंबर को भेजा गया। जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने अव्यवस्था पर गंभीर चिंता व्यक्त की। लोगों का कहना है कि इंदौर-इच्छापुर हाईवे के पास अक्सर हादसे होते रहती हैं। लेकिन इस पर जिम्मेदार ध्यान नहीं देते हैं साथ ही ना तो डायल 100 वाहन मौजूद रहता है और ना ही हाइवे पेट्रोलिंग वाहन किसी काम आते हैं। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करता पड़ता है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews