MP News : महिला को मां-बेटी ने दौड़ा-दौड़ाकर डंडे से पीटा, वायरल हो रहा वीडियो

mp news

MP News : बड़वानी शहर से एक वायरल वीडियो सामने आया है। जिसमें एक महिला को मां बेटी दौड़ा-दौड़ा कर डंडे से मारती हुई नजर आ रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बड़वानी शहर के कोर्ट चौराहा पर यह मामला घटित हुआ है। यहां एक महिला काउंसलर के साथ विवाद कर उसकी पिटाई की गई।

जब मां बेटी उसे डंडे से मारने लगी तो वह अपनी जान बचाकर दौड़ती हुई नजर आई। दौड़ते हुए वह पुलिस थाने की ओर गई और पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। महिला की शिकायत सुन कोतवाली थाने के टीआई विकास इसने मां बेटी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक, इस मामले का वीडियो सामने आने के बाद सभी जगह इसकी चर्चा हो रही है। क्योंकि जब मां बेटी डंडा लेकर मारने दौड़ी तो किसी ने उनका वीडियो बन लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आपको बता दे, ये दो दिन पुराना मामला है।

[dgv_vimeo_video id=”783218865″]

इस मामले को लेकर शहर कोतवाली टीआई विकास कपिस ने बताया है कि शिकायतकर्ता महिला आशा कालोनी की रहने वाली है उसका नाम नफीसा शेख पति लोकेश सोनी है। उसने बताया कि वह जिला अस्पताल में काउंसलर है। 18 दिसंबर के दिन अमजद मंसूरी की बेटी अस्पताल आई थी।

यहां उसने काउंसलर से कहा कि तू मेरे पिता को बिगाड़ रही है।तुझे थाने पर मैडम बुला रही है। ऐसे में जब वह बाहर आई तो उसको रोड पर रोक कर पहले उससे विवाद किया और फिर उसके पीछे डंडा लेकर दौड़ी। जिसके बाद घबराई महिला दौड़कर थाने आई और शिकायत की। अब इस मामले को लेकर पुलिस रही है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews