MP News: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के खिलाफ लगाई गई याचिका प्रथम दृष्टया हुई खारिज

MP News

MP News Hindi: मध्य प्रदेश के परिवहन एवं राज्यमंत्री गोविंद सिंह राजपूत के खिलाफ लगाई गई याचिका को विशेष न्यायालय के पीठासीन अधिकारी ने खारिज कर दिया है। पीठासीन अधिकारी विधान माहेश्वरी ने याचिका को प्रथम दृष्टया प्रचलन के योग्न नहीं पाए जाने पर खारिज कर दिया।

मध्य प्रदेश के परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बड़ी राहत मिली है। दरअसल उनके खिलाफ भोपाल मे चंद्र मोहन दुबे के द्वारा एक याचिका लगाई गई थी, जिसमें उन पर आर्थिक अपराध की बड़ी धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए गए थे। इसमें उनके खिलाफ रजिस्ट्री शुल्क कम जमा करने और शासन को हानि पहुंचाने के भी आरोप थे।न्यायालय ने पाया कि यह पूरा प्रकरण प्रथम दृष्टया प्रचलन योग्य नहीं है और इसे खारिज कर दिया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews