MP News: सागर से गुजरने एक ट्रेन में गर्म चाय गिरने से मचा हड़कंप, ट्रेन से कूदने पर दो यात्रियों की हुई मौत, पढ़ें यह खबर

MP News: शुक्रवार को मध्यप्रदेश से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई। दरअसल पुणे वीकली ट्रेन के जनरल कोच में गर्म चाय गिरने से मची अफरा-तफरी में दो यात्रियों की मौत हो गई।
MP News: सागर से गुजरने एक ट्रेन में गर्म चाय गिरने से मचा हड़कंप, ट्रेन से कूदने पर दो यात्रियों की हुई मौत, पढ़ें यह खबर

MP News: शुक्रवार, 26 जुलाई को एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, पुणे वीकली ट्रेन के जनरल कोच में गर्म चाय गिरने से मची अफरा-तफरी में दो यात्रियों की मौत हो गई। दरअसल यह हादसा सुबह 6:30 बजे सागर और बीना स्टेशन के बीच हुआ। इस घटना की जानकारी जीआरपी निरीक्षक बबीता कठेरिया ने दी।

क्या है पूरी घटना?

जानकारी के अनुसार सुबह के समय, ट्रेन में भीड़-भाड़ के बीच एक चाय विक्रेता ने गलती से भीड़-भाड़ वाले डिब्बे के फर्श पर बैठे यात्रियों पर उबलती चाय गिरा दी। इससे तुरंत भगदड़ मच गई। वहीं अफरा-तफरी के बीच, दरवाजे पर बैठे दो यात्रियों ने घबराकर ट्रेन से कूदने की कोशिश की और गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान, तीन अन्य यात्री भी चाय गिरने से झुलस गए।

दरअसल जीआरपी निरीक्षक बबीता कठेरिया ने जानकारी दी कि चाय विक्रेता से इस मामले में पूछताछ की जा रही है। बनगढ़ थाने के निरीक्षक सत्येंद्र भदौरिया का कहना है कि मृतकों में से एक की पहचान गोरखपुर से पुणे जा रहे जसवंत के रूप में हुई है। जबकि दूसरे व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं की जा सकी है, लेकिन उसकी उम्र 25-30 साल के बीच बताई जा रही है।

वहीं पुलिस के अनुसार, आरोपी चाय विक्रेता डबरा का निवासी है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि वह झांसी स्टेशन से ट्रेन में चाय बेचने के लिए चढ़ा था। हालांकि उसने पहले स्लीपर कोच में चाय बेची और फिर मोहासा रेलवे स्टेशन पर रुकने के बाद जनरल डिब्बों में चाय बेचने के लिए घुस गया, जहां यह हादसा हो गया।

दरअसल इस हादसे ने यात्रियों और रेलवे अधिकारियों को स्तब्ध कर दिया है। ट्रेन में यात्रा कर रहे लोगों के लिए यह घटना एक बड़े हादसे के रूप में सामने आई है। हालांकि रेलवे प्रशासन ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है और दोषी पाए जाने पर आरोपी चाय विक्रेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews