MP News: नरसिंहगढ़ में ताजिये के जुलूस में फिलिस्तीन का झंडा लहराने पर हुआ हंगामा, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

MP News: मध्य प्रदेश के नरसिंहगढ़ में बुधवार को निकाले गए ताजिये के जुलूस को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल जुलूस के दौरान एक युवक ने फिलिस्तीन का झंडा लहराया।
MP News: नरसिंहगढ़ में ताजिये के जुलूस में फिलिस्तीन का झंडा लहराने पर हुआ हंगामा, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

MP News: बुधवार को नरसिंहगढ़ में मोहर्रम के दसवें दिन पर ताजिये का जुलूस निकाला गया। दरअसल इस जुलूस में हुसैनी अनुयायियों ने डीजे की धुनों के साथ “हिंदुस्तान हमारा है” गीत को बजाया और फिलिस्तीन का झंडा लहराया। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद इसपर विवाद खड़ा हो गया। हालांकि इसे लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और एक नाबालिक को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार जुलूस दोपहर के समय में शुरू हुआ और शाम को नरसिंहगढ़ के मुख्य बाजार में प्रवेश किया। दरअसल इस जुलूस का स्थानीय लोगों के द्वारा भी स्वागत किया गया। हर तरफ उत्साह और खुशी का माहौल नजर आ रहा था।

लेकिन हालात अचानक बदल गए जब मुख्य बाजार में मौजूद एक युवक ने अपनी जेब से फिलिस्तीन का झंडा निकाला और उसे लहराना शुरू कर दिया। जिसके बाद इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, वहीं इसके लेकर स्थानीय हिंदू संगठनों में नाराजगी बढ़ी।

पुलिस की कार्रवाई

हालांकि नरसिंहगढ़ पुलिस ने इस घटना पर विवादों को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने फिलिस्तीन का झंडा लहराने वाले युवक को पकड़ लिया है, जो कि बलवटपुरा से हैं और नाबालिग भी बताया जा रहा हैं। वहीं पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और उसकी गतिविधियों की जांच भी की जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”986249149″]

वही थाना प्रभारी शिवराजसिंह चौहान का कहना है की मेने अभी तक वीडियो नहीं देखा है लेकिन जानकारी मिली है. इसीलिए वीडियो देखकर एक्सपर्ट से इसकी जानकारी ली जाएगी और ऐसा हुआ है तो वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल थाना प्रभारी शिवराजसिंह चौहान ने इस विवाद के बारे में कहा कि उन्होंने अभी तक वीडियो देखा नहीं है, लेकिन उन्हें इस घटना की जानकारी मिल चुकी है और वह इस पर आवश्यक कार्रवाई करेंगे। हालांकि अभी तक की जानकारी के अनुसार जिस युवक ने फिलिस्तीन का झंडा लहराया वह बलवटपुरा का रहने वाला है और 16 वर्षीय नाबालिक है । वहीं युवक का कहना है कि ‘फिलिस्तीन में भी हमारी समाज के लोग रहते है ,इस लिए झंडा फहराया था।’

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews