Dhar Accident : धार में दो वाहनों के बीच जोरदार टक्कर, जिंदा जले 2 लोग

Dhar Accident

Dhar Accident : मध्यप्रदेश में आए दिन सड़क हादसों की खबर सुनने को मिलती है। अभी हाल ही में एमपी के धार जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि धामनोद थाना क्षेत्र में गणपति घाट पर दो वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

कार से भरे कंटेनर सहित अन्य एक वाहन में भी भीषण आग लग गई। इस आग में दो लोगों के जिन्दा जलने की खबर आ रही है। इस हादसे के बाद आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, दो वाहन आपस में टकरा गए और अनियंत्रित होकर पलट गए। बताया जा रहा है कि यह ट्रक इंदौर से धामनोद की ओर जा रहा था उतरते समय ब्रेक फेल हो जाने के कारण या पूरी घटना हुई है।

इस घटना के बाद तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सुचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

[dgv_vimeo_video id=”807013703″]

अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है कि इस हादसे में कितने लोग घायल हुए है और आग की चपेट में आए है लेकिन 2 की जानकारी सामने आई है। अलबत्ता दो गंभीर घायलों को उपचार के लिए धामनोद भेजा गया है।

अभी इस मामले को लेकर जांच पड़ताल चल रही है। जल्द ही और सुचना मिलने की संभावना है। गणपति घाट में हुए हादसे में एक बस यात्री का बनाया वीडियो वायरल हो रहा है।

रिपोर्टर – मो अल्ताफ़ धार मप्र

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews