जिला कोर्ट से दोष मुक्त हुए सांसद शंकर लालवानी, आचार संहिता उल्लंघन का था मामला

जिला कोर्ट से दोष मुक्त हुए सांसद शंकर लालवानी, आचार संहिता उल्लंघन का था मामला

MP Shankar Lalwani acquitted: इंदौर से सांसद शंकर लालवानी को जिला कोर्ट ने खजराना गणेश को चोला चढ़ाने के मामले में आचार संहिता केस से दोषमुक्त कर दिया है। इस मामले में कलेक्टर के आदेश पर केस दर्ज हुआ था, जिसमें उन्हें आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने और धार्मिक संस्थाओं का अनैतिक उपयोग करने का आरोप लगा था।

सांसद शंकर लालवानी को दोषमुक्त कर दिया गया:

कलेक्टर के आदेश पर हुई थी जाँच के बाद पुलिस ने जिला एवं सत्र न्यायालय में चालान पेश किया था, लेकिन जाँच के दौरान आपत्तिजनक कोई सबूत साबित नहीं हुआ। जिसके बाद अब सांसद शंकर लालवानी को दोषमुक्त कर दिया गया है। उनके अधिवक्ता अमित सिसौदिया ने सांसद शंकर लालवानी की ओर से कोर्ट में ‌पक्ष रखा।

भाजपा के लिए एक अच्छी खबर :

देश में जल्द ही लोकसभा चुनाव होना है। ऐसे में सांसद लालवानी का दोषमुक्त होना भाजपा के लिए एक अच्छी खबर साबित हो सकती है। सांसद शंकर लालवानी पर लगे आचार संहिता उल्लंघन और धार्मिक संस्थाओं का अनैतिक उपयोग करने के मामले में राहत मिल जाने के बाद एक बार फिर चुनाव की तैयारी में सांसद लालवानी जुट सकते है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews