MP Tiger Reserve : सालभर मुफ्त में करना चाहते हैं सभी टाइगर रिजर्व में बाघों का दीदार? बस करना होगा ये काम

MP Tiger Reserve, MP Tourism

मध्यप्रदेश, डेस्क रिपोर्ट। बाघ के लिए मध्यप्रदेश (MP Tiger Reserve) पूरी दुनिया में चर्चित है। मध्यप्रदेश के कुछ राष्ट्रीय उद्यान (Tiger Reserves) ऐसे है जो बाघों को देखने के लिए काफी ज्यादा फेमस है। अगर आप भी करीब से बाघों के साथ कई तरह के जानवरों को देखना चाहते हैं तो मध्य प्रदेश के इन नेशनल पार्क में जा सकते हैं। आज हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए है।

जी हां, अगर आप टाइगर रिजर्व में बाघों का दीदार करना चाहते है तो अब आपको बार बार बुकिंग करवाना नहीं पड़ेगी। क्योंकि अब आप आसानी से गोल्डन पास बनवा कर साल भर तक टाइगर रिजर्व की सैर कर सकते हैं। इतना ही नहीं आप साल भर तक इस पास के द्वारा बाघों का दीदार कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ 2 दिन पहले पार्क के अधिकारियों को सूचना देनी होगी।

Must Read: Shivraj Cabinet Decision : होमगार्ड जवान, युवा स्वरोजगार-लाड़ली लक्ष्मी के लिए शिवराज कैबिनेट का महत्वपूर्ण फैसला, जानें 5 बड़े निर्णय

जानकारी के मुताबिक, दो दिन पहले बुकिंग करवा कर आप पार्क की सैर तो कर सकते है लेकिन इसके लिए भारतीय पासधारकों को सामान्य शुल्क से 25 गुना ज्यादा और विदेशी पासधारकों को 50 गुना ज्यादा पैसे देना होंगे। इतना ही नहीं इस शुल्क के अलावा टाइगर रिज़र्व की सैर करने के लिए आपको जिप्सी और गाइड का शुल्क भी अलग अलग हर बार देना होगा।

mp

बताया जा रहा है कि हर साल फील्ड डायरेक्टर कोटा से गोल्डन टाइगर पास के लिए 36 परमिट बनने जाएंगे। ऐसे में ये पास 10 लोगों के नाम से जारी किया जाएगा वहीं इस गोल्डन पास के द्वारा एक बार में 6 ही लोग सफर कर सकते हैं। इतना ही नहीं जिन लोगों का पंजीकृत होगा सिर्फ वो ही पार्क में सैर कर सकते हैं।

उनके अलावा कोई दूसरा व्यक्ति पार्क में नहीं जा सकेगा। आपको बता दे, इस गोल्डन पास के द्वारा आप मध्यप्रदेश के किसी भी टाइगर रिजर्व में जा सकेंगे। इतना ही नहीं इस पास के द्वारा आपको कोर और बफर क्षेत्र, अन्य अभयारण्य और राष्ट्रीय उद्यान और वन विभाग द्वारा संचालित चिड़ियाघर में कई बार प्रवेश मिल सकेगा।

ये है डिटेल्स –

गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए भारतीय लोगों को करीब 76250 रुपये देना होंगे। वहीं विदेशी पर्यटकों को तीन लाख दो हजार पांच सौ रुपये देना होंगे। इस राशि को आप एक बार जमा करवा कर साल भर बाघों का दीदार कर सकेंगे।

यह है सामान्य शुल्क –

  • सोमवार से शुक्रवार भारतीय – 2450
  • विदेशी शुल्क- 4850
  • प्रीमियम डे भारतीयों शुल्क- 3050
  • प्रीमियम डे विदेशियों शुल्क- 6050
  • जिप्सी किराया-3500
  • गाइड शुल्क-6000
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews