मध्यप्रदेश में फिर हुए अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी, जानें किसे क्या मिली जिम्मेदारी?

अरविंद सिंह ठाकुर को एसपी ईओडब्लू रीवा और गोपाल सिंह धाकड़ को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुरैना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
transfer news

MP Police Transfer: मध्य प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की मोहन सरकार ने गुरुवार 24 अक्टूबर की रात 12 बजे गृह विभाग के कई अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है। आदेश के तहत सागर, रीवा और ग्वालियर के ईओडब्ल्यू एसपी सहित 7 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। सभी अधिकारी राज्य पुलिस सेवा से हैं और विभिन्न जिलों जैसे सागर, इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, रीवा, मुरैना और बालाघाट में कार्यरत हैं।

बता दें कि इससे पहले 22 अक्टूबर को मध्य प्रदेश सरकार ने 7 आईपीएस अफसरों के तबादले किए थे, इसमें 3 जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले थे। इसमें इंदौर में पुलिस कमिश्नर रहे राकेश गुप्ता मुख्यमंत्री मोहन यादव का ओएसडी बनाए गया है और उज्जैन आईजी संतोष सिंह को इंदौर का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया ।

एमपी पुलिस अफसरों के तबादले

  1. दिनेश कुमार कौशल को सागर जिले के पीटीएस एसपी पद से हटाकर रीवा की विशेष शाखा के जोनल पुलिस अधीक्षक।
  2. इंदौर के साइबर एसपी जितेंद्र सिंह को इंदौर ATS पुलिस अधीक्षक ।
  3. भोपाल के सहायक पुलिस महानिरीक्षक दिलीप सिंह तोमर को ग्वालियर में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ।
  4. लोकायुक्त रीवा में तैनात गोपाल सिंह धाकड़ को मुरैना जिले का एएसपी ।
  5. बालाघाट में एएसपी के पद पर तैनात देवेंद्र कुमार यादव को सागर में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ।
  6. ग्वालियर में आर्थिक अपराध के पुलिस अधीक्षक बिट्टू सहगल को उप सेनानी, 13वीं वाहिनी विसबल ग्वालियर।
  7. मुरैना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात अरविंद सिंह ठाकुर को रीवा में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews