
MP IPS officersTransfer: मध्य प्रदेश में रविवार देर रात एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की मोहन यादव सरकार ने 4 IPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसमें तीन जिलों के एसपी भी बदले गए हैं।इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिए है।
गृह विभाग से जारी तबादला सूची के अनुसार, सीहोर पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी को पीएचक्यू में एआईजी बनाया गया है। सेनानी 29वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल (दतिया) मनोहर सिंह मंडलोई को टीकमगढ़ एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विदिशा पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला को सीहोर एसपी बनाया गया है। टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी को विदिशा एसपी का जिम्मा मिला है।

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

