मध्य प्रदेश मौसम पर बड़ा अपडेट, 3 दिन तक वर्षा, आज 2 दर्जन जिलों मे वज्रपात के साथ भारी बारिश का अलर्ट, चलेगी तेज हवा, विभाग की चेतावनी

वर्तमान में ट्रफ, वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव है, जिसकी वजह से प्रदेश भर में गरज चमक की स्थिति बनी हुई है। फिलहाल 3-4 दिनों तक बारिश, आंधी और वज्रपात का दौर जारी रहेगा।
IMD Weather Update

MP Weather Alert : वर्तमान में प्रदेश में 3 स्ट्रांग सिस्टम ट्रफ, वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव हैं, जिसके चलते अगले 2-3 दिनों तक गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश की स्थिति बनी रहेगी। आज सोमवार को प्रदेश के 11 जिलो में बारिश, आंधी और बिजली गिरने चमकने के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। इधर, बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात बनने जा रहा है, जिससे 18 जुलाई से प्रदेश में अच्छी बारिश होने का अनुमान है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश मौसम विभाग ने आज सोमवार को धार, इंदौर, खरगोन, देवास, छिंदवाड़ा में मध्यम गरज के साथ बारिश और बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, इंदौर, छिंदवाड़ा बालाघाट और पांढुर्ना में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। रतलाम, मंदसौर, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, नर्मदापुरम, बालाघाट, मुरैना, श्योपुरकलां, रायसेन, खंडवा, नीमच, बैतूल, पंढुर्ना, नरसिंहपुर, टीकमगढ़, छतरपुर में पूर्वाह्न के समय हल्की गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

मंगलवार-बुधवार को इन शहरों में तेज वर्षा

मंगलवार को प्रदेश के सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, पांढुर्णा, बैतूल, खरगोन, बड़वानी में तेज बारिश तो भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, सहित बाकी जिलों में हल्की बारिश । 17 जुलाई को इंदौर, उज्जैन, आगर मालवा, राजगढ़, शाजापुर, भोपाल, सीहोर, विदिशा, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. आने वाले दिनों में भी मध्य प्रदेश में मानसून तेज गति से सक्रिय रहने वाला है।

मध्य प्रदेश के मौसम विभाग का ताजा  पूर्वानुमान 

  • पाकिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ और मानसून द्रोणिका वर्तमान में राजस्थान, उत्तर प्रदेश से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। बंगाल की खाड़ी में पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, झारखंड एवं ओडिशा पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात और गुजरात पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात है। गुजरात से लेकर केरल तक अपतटीय द्रोणिका बनी हुई है।
  • अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के चलते सोमवार को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल, इंदौर संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर मध्यम वर्षा हो सकती हैस प्रदेश के शेष क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के एक-दो दिन में कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होने से प्रदेश में अच्छी वर्षा का सिलसिला शुरू हो सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews