MP Weather : फिर मानसून सक्रिय, 30 से ज्यादा जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी जारी

अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से ग्वालियर, चंबल, सागर, भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, इंदौर व उज्जैन संभाग के जिलों में झमाझम वर्षा होने के आसार हैं,शेष क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है।
imd rainfall, imd weather update

MP Weather Update Today : नए सिस्टम के बनते ही मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है, जिसके प्रभाव से  ग्वालियर, चंबल, सागर, भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। खास करके लो प्रेशर एरिया सिस्टम के प्रभाव से पूर्वी हिस्से- जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में तेज बारिश होगी।

मध्य प्रदेश में 1 जून से 1 सितंबर तक की स्थिति में औसत से 11% अधिक बारिश हो चुकी है। पूर्वी मध्य प्रदेश औसत से 9% अधिक, जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 12% अधिक बारिश हुई है।अभी तक प्रदेश के श्योपुर में सबसे ज्यादा 157 फीसदी और रीवा में सबसे कम सिर्फ 57 प्रतिशत वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश के 14 जिलों में 100 प्रतिशत से ज्यादा तो 21 जिलों में सामान्य बारिश हुई है।

आज इन जिलों भारी बारिश की चेतावनी

  •  नर्मदा पुरम बैतूल हरदा बुरहानपुर जिलों में अति भारी बारिश ।
  • रायसेन सीहोर खंडवा खरगोन बड़वानी अलीराजपुर झाबुआ धार रतलाम देवास मंदसौर नीमच गुना छिंदवाड़ा सिवनी सागर पांढुर्णा जिला में बिजली गिरने के साथ भारी बारिश।
  • छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, बैतूल, धार और अलीराजपुर में बिजली गिरने के साथ मध्यम गरज ।
  • निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, बालाघाट, सिवनी, रायसेन, नर्मदापुरम, सीहोर, देवास, खंडवा, हरदा, बुरहानपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर , नीमच, उज्जैन , इंदौर और छतरपुर में हल्की बारिश होने की संभावना है।
  • 3 सितंबर को सीहोर, बैतूल, हरदा, रतलाम, देवास, मंदसौर, और भिंड में भारी बारिश हो सकती है।भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, शहडोल, नर्मदापुरम सहित 48 जिलों में हल्की से तेज बारिश का अनुमान है।

एमपी मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए रविवार को उत्तरी आंध्रप्रदेश एवं दक्षिणी ओडिशा पर पहुंचेगा। इसके प्रभाव से ग्वालियर, चंबल, सागर, जबलपुर, नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में रुक-रुककर बारिश का दौर दो से तीन दिन तक बना रह सकता है। इस दौरान कहीं-कहीं भारी वर्षा और शेष क्षेत्रों में हल्की वर्षा होने के आसार हैं। इधऱ, 5 सितंबर को एक अन्य मौसम प्रणाली के बंगाल की खाड़ी में बनने के संकेत मिले हैं, ऐसे में सितंबर में अच्छी बारिश होने का अनुमान है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews