MP Weather Update : अगले 12 घंटों में प्रदेश के इन 22 जिलों में मौसमी आंधी-तूफ़ान के साथ बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से अरब सागर से नमी मिलने के चलते आज रविवार को भी प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
MP Weather Update : अगले 12 घंटों में प्रदेश के इन 22 जिलों में मौसमी आंधी-तूफ़ान के साथ बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

MP Weather Alert : मध्य प्रदेश के मौसम में सोमवार से फिर बदलेगा देखने को मिलेगा। मानसून ट्रफ, लो प्रेशर एरिया और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की एक्टिविटी कमजोर पड़ने से तेज बारिश का दौर थमने लगेगा। आज रविवार को 8 जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, वही 22 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से अरब सागर से नमी मिलने का सिलसिला बना हुआ है, जिसके चलते आज रविवार को भी प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। वर्तमान में दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। अरब सागर से लेकर बिहार तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जो पूर्वी मध्यप्रदेश से होकर गुजर रही है। पाकिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में बना हुआ है।

अगले 12 घंटों में प्रदेश के इन 22 जिलों में मौसमी आंधी-तूफ़ान के साथ बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

  • आज रविवार को अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, मंदसौर, इंदौर, रतलाम, धार, उज्जैन ,राजगढ़, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर मालवा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर जिलों में मध्यम बारिश हो सकती है।
  • भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदा पुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, इंदौर, देवास, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, शिवपुर कला, सिंगरौली, सीधी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह, और पांढुर्णा में भी हल्की बारिश के आसार है।

अबतक कहां कितनी हुई बारिश

  • 1 जून से शुरू हुए मानसूनी सीजन से लेकर 27 सितंबर तक प्रदेश में औसत से 16% अधिक बारिश हो चुकी है।
  • पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 13% अधिक, जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश औसत से 19% ज्यादा पानी बरस चुका है।
  • राज्य में आमतौर पर 1 जून से 30 सितंबर तक 949.5 मिमी औसत वार्षिक वर्षा दर्ज की जाती है, लेकिन इस साल इस अवधि के दौरान 1092 मिमी बारिश हुई।
  • भोपाल, ग्वालियर समेत प्रदेश के 38 जिलों में 100% से 98% तक बारिश हो चुकी है।
  • श्योपुर में दोगुनी यानी 98% ज्यादा बारिश हो चुकी है, श्योपुर जिले में 657.3 मिमी औसत बारिश के मुकाबले 1320.2 मिमी बारिश हुई जबकि रीवा, इंदौर, उज्जैन पिछड़े हुए हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews