MP Weather: मध्य प्रदेश में एक साथ 3 सिस्टम एक्टिव, 26 शहरों में बारिश और ओले का अलर्ट, 3 दिनों तक खराब रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश के मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पहले जहां गर्मी पड़ रही थी तो वहीं अब मौसम विभाग ने बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है।
MP Weather

MP Weather: मध्य प्रदेश में मौसम का अंदाज एक बार फिर बदला हुआ दिखाई दे रहा है। बीते कुछ दिनों से जहां गर्मी लगातार अपने तेवर दिखा रही थी तो अब एक बार फिर परिवर्तन देखने को मिला है राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई शहरों में बुधवार से ठंडी हवाओं का दौर देखने को मिला है।

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके कारण 26 शहरों में बारिश और ओले का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान ठंडी हवाएं लोगों को सर्दी का एहसास करने वाली है।

MP में होगी बारिश

मौसम विभाग ने लगभग 26 शहरों में बारिश की संभावना जताई है। इनमें से कुछ स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं। कुछ जगह पर ऑरेंज और कुछ जगहों पर येलो अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि अगले 24 घंटे में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। यह मौसम 20 से 22 मार्च तक बना रहने वाला है।

दिन के तापमान में आई गिरावट

मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में प्रदेश का मौसम शुष्क देखने को मिला है। सबसे अधिक तापमान 36.6 डिग्री मंडला में रहा। वहीं अधिकांश हिस्सों में तापमान 1 से 2 डिग्री गिर गया है। पूरे प्रदेश में इस वक्त तीन सिस्टम एक्टिव है। जिनके कारण गरज चमक के साथ ओले और बारिश की संभावना बन रही है।

बन रहा पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक उत्तरी हिस्से में हरियाणा के पास पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ के पास से एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। 20 मार्च से प्रदेश के कई हिस्से में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसका असर प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश के रूप में देखने को मिलेगा। 22 मार्च तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा।

यहां बारिश और ओले की संभावना

मौसम विभाग द्वारा शहडोल, सीधी, सिंगरौली, बालाघाट और मंडला में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सतना, रीवा, मऊगंज, दमोह, पन्ना, सिवनी, अनूपपुर, मेहर, छतरपुर, विदिशा, सागर, सीहोर, नर्मदापुरम, हरदा, रायसेन, बैतूल, जबलपुर, उमरिया, डिंडोरी, कटनी में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews