MP Weather : 48 घंटे बाद गर्मी से मिलेगी राहत, नए सिस्टम से बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश-तेज हवा के आसार, यहां लू का अलर्ट, जानें अपडेट्स

शनिवार को ग्वालियर, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, निमाड़ के खरगोन, बड़वानी और खंडवा में हीट वेव चल सकती है, वही पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 6 और 7 मई को पूर्वी मध्य प्रदेश में बादल छाने, तेज हवा और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
MP Weather

MP Weather Update Today : मध्य प्रदेश वासियों को 48 घंटे के अंदर गर्मी से राहत मिलने वाली है। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से फिर वातावरण में नमी आने लगी है, जिसके चलते रविवार शाम से मौसम में बदलाव दिखेगा। रविवार को प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छाने के साथ ही गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। वही सोमवार-मंगलवार को प्रदेश में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं वर्षा होने के आसार हैं। आज मौसम शुष्क और साफ बना रहेगा।वही 11 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है।

आज 11 जिलों में हीट वेव, मई में पड़ेगी तेज गर्मी

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार रविवार को ग्वालियर, खरगोन, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, मऊगंज, दतिया, सीधी, सिंगरौली,खंडवा जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है।मई के महीने में भोपाल, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन, छतरपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, राजगढ़, शाजापुर, श्योपुर कलां, नरसिंहपुर शिवपुरी, खरगोन, बड़वानी, खंडवा में पारा चढ़ने के साथ तेज गर्मी पड़ने की आशंका है। इस दौरान छतरपुर, खजुराहो और नौगांव में पारा 48 डिग्री. भोपाल में तापमान 45 डिग्री और ग्वालियर में तापमान 47 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है।

6-7 मई को पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश के आसार

एमपी मौसम विभाग की मानें तो ईरान की ओर से एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिसके प्रभाव से 5 मई की शाम से फिर मौसम में बदलाव दिखेगा। 6-7 मई को भोपाल समेत पूर्वी और पश्चिमी एमपी में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। विंध्य, महाकौशल, बुंदेलखंड के 13 जिलों सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर, अनूपपुर, शहडोल, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना में गरज चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। पूर्वी इलाकों में इसका ज्यादा दिखेगा।  मई के तीसरे और चौथे हफ्ते में भी बारिश-ओले के संकेत हैं ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews