MP Weather : मौसम के बदले मिजाज, छाए रहेंगे बादल, 15 जिलों बारिश-तेज हवा, यहां हीट वेव का अलर्ट , जानें शहरों का हाल-IMD ताजा अपडेट

सोमवार-मंगलवार को नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश तो भोपाल संभाग के जिलों में भी बादल बने रहेंगे। इसके साथ ही तेज हवाएं चलने के साथ गरज-चमक की स्थिति बन सकती है।
MP Weather

MP Weather Update Today : मध्य प्रदेश में अगले 4 दिनों तक मौसम बदला रहेगा। 10 मई तक आंधी, बादल और हीट वेव का प्रभाव दिखेगा। इस दौरान इंदौर-उज्जैन संभाग के जिलों में तेज गर्मी तो पूर्वी-दक्षिण हिस्से यानी नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, बैतूल समेत 15 जिलों में बादल-आंधी होने का अनुमान है।आज 6 मई को जबलपुर, छिंदवाड़ा समेत 15-20 शहरों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

6-7 मई को 15 जिलों में बारिश-आंधी के आसार

एमपी मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 6-7 मई को भोपाल समेत पूर्वी और पश्चिमी एमपी में बारिश-आंधी की संभावना है। अगले 4 दिन तक पूर्वी-दक्षिण हिस्से यानी नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग ,छिंदवाड़ा, बैतूल समेत 15 जिलों में बादल-आंधी वाला मौसम रहने के आसार हैं।मंगलवार को बैतूल,भोपाल, विदिशा, सागर में भी बादल छाए रहेंगे और तेज रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मई के तीसरे और चौथे हफ्ते में भी बारिश-ओले के संकेत हैं ।

जानिए पूरे हफ्ते के मौसम का हाल

  • 6 मई को सिवनी, बालाघाट, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नरसिंहपुर, अनूपपुर जिलों में बादल छाए रहने का अनुमान है।नर्मदापुरम, भोपाल संभाग,जबलपुर संभाग के जिलों में तेज हवा और गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है।
  • 7 मई को झाबुआ, बड़वानी, खरगोन और खंडवा में नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन में हीट वेव चल सकती है।
  • 7 मई को पांढुर्णा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी और अनूपपुर में बादल रह सकते हैं।
  • 8 मई को ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर संभाग , रतलाम नीमच, मंदसौर, और खरगोन में हीट वेव चल सकती है।
  • 8 मई को पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, शहडोल, अनूपपुर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा में बादल और आंधी चलने के आसार हैं।
  • 10 मई तक मालवा-निमाड़ यानी इंदौर-उज्जैन संभाग के जिलों में तेज गर्मी का प्रभाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान छतरपुर, खजुराहो और नौगांव में पारा 48 डिग्री. भोपाल में तापमान 45 डिग्री और ग्वालियर में तापमान 47 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है।

वर्तमान में एक साथ सक्रिय है 5 मौसम प्रणालियां

  • एमपी मौसम विभाग के मुताबिक वर्तमान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ ईरान पर द्रोणिका और दूसरा पश्चिमी विक्षोभ भी द्रोणिका के रूप में पाकिस्तान पर सक्रिय है। राजस्थान एवं मराठवाड़ा पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात मौजूद हैं। साथ ही मराठवाड़ा से लेकर विदर्भ एवं छत्तीसगढ़ से होते हुए मेघालय तक एक द्रोणिका बनी हुई है।
  • इन मौसम प्रणालियों और पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने पर हवाओं के साथ नमी आने की वजह से अगले 4 दिन तक प्रदेश में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने, बारिश और आंधी की स्थिति बनेगी ।सोमवार एवं मंगलवार को नर्मदापुरम, जबलपुर भोपाल संभाग के जिलों में तेज हवा, बादल और कहीं-कहीं वर्षा की चेतावनी जारी की गई। प्रदेश के शेष क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews