मध्य प्रदेश मौसम : आज बुधवार को 40 जिलों में बादल बिजली और तेज बारिश का अलर्ट, चलेगी तेज हवा, जानें शहरों का हाल-IMD अपडेट

आज बुधवार को मध्य प्रदेश में बारिश का रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें सिवनी, मंडला और बालाघाट में तेज हवा के साथ बिजली गिरने और अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
MP weather

अलग-अलग स्थानों पर बनी प्रभावी मौसम प्रणालियों के असर से मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम और कहीं कहीं भारी बारिश का सिलसिला जारी है। खास करके पूर्वी एमपी में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। आज बुधवार को भी ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, जबलपुर, शहडोल एवं भोपाल संभाग में मौसम बदला रहेगा।इस दौरान 10 जिलों में अति भारी बारिश और 35 शहरों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

यहां अगले 24 घंटे में 8 इंच तक पानी गिरने की संभावना है। इन जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।प्रदेश में अब तक औसत 14 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 74% ज्यादा है। नर्मदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है और नर्मदापुरम के स्कूलों की छुट्टी कर दी गई। टीकमगढ़ की धसान नदी पर बने बान सुजारा बांध के 5 गेट खोल ,दमोह में सतधरू व साजली बांध के 3-3 गेट और बैतूल जिले के सारणी में सतपुड़ा डैम के 7 गेट खोल दिए गए।

मध्य प्रदेश मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मानसून द्रोणिका वर्तमान में भटिंडा, रोहतक, कानपुर, डाल्टनगंज से पश्चिम बंगाल और आसपास बने कम दबाव के क्षेत्र से होकर बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम बंगाल और उससे लगे गांगेय क्षेत्र पर बना हुआ है। इससे हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात भी संबद्ध है और झारखंड से होते हुए उत्तरी छग तक पहुंचने की संभावना है। दक्षिणी गुजरात और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। उत्तर-पूर्वी अरब सागर से लेकर पश्चिम बंगाल तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जो दक्षिणी गुजरात, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, दक्षिणी छग, दक्षिणी ओडिशा से होकर जा रही है। इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से बारिश का दौर 12-13 जुलाई तक चलेगा।

MP Weather : 3 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट

  • बुधवार 9 जुलाई: विदिशा, रायसेन, सागर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में अति भारी बारिश। भोपाल, सीहोर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, जबलपुर, कटनी, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, मैहर, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में भारी बारिश । इंदौर, उज्जैन, धार, बड़वानी, श्योपुर, हरदा समेत अन्य जिलों में बारिश का यलो अलर्ट ।
  • गुरूवार 10 जुलाई : रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, जबलपुर, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, दमोह और छतरपुर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट ।भोपाल, ग्वालियर, राजगढ़, देवास, हरदा, सीहोर, विदिशा, सागर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में भारी बारिश । इंदौर, उज्जैन, खंडवा, बुरहानपुर, बड़वानी, धार, रतलाम, नीमच, मंदसौर समेत अन्य जिलों में बारिश ।
  • शुक्रवार 11 जलाई: ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी और टीकमगढ़ में अति भारी बारिश ।भोपाल, सीहोर, विदिशा, रायसेन, सागर, दमोह, छतरपुर, पन्ना, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, उज्जैन, रतलाम, नीमच और मंदसौर में भारी बारिश ।इंदौर, देवास, खंडवा, हरदा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार समेत अन्य जिलों में बारिश का यलो अलर्ट ।

MP Weather Forecast till 12 July

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews