MP Weather : आज भी 15 जिलों में बादल-बारिश, घने कोहरे का भी अलर्ट, मंगलवार के बाद फिर पड़ेगी तेज ठंड , जानें IMD का नया पूर्वानुमान

आज रविवार को प्रदेश के एक दर्जन शहरों में बादल, बारिश के साथ वज्रपात और कहीं कहीं ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है, वहीं रीवा संभाग समेत कई जिलों में मध्यम से घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।
MP Weather

MP Weather Update : शनिवार से मध्यप्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव आ गया है और अभी दो दिन तक मौसम का मिजाज यूही रहने वाला है। पिछले 48 घंटों से प्रदेश में सुबह के समय कोहरे बादल की स्थिति बनी हुई लेकिन ठंड का असर कम हुआ है और तापमान में भी इजाफा होने लगा है।

अलग-अलग स्थानों पर बनी इन मौसम प्रणालियों के चलते आज रविवार को ग्वालियर चंबल, जबलपुर, सागर और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना और मैहर में मध्यम कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

MP Weather : आज कहां कहां होगी बारिश

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को मुरैना, ग्वालियर, भिंड, विदिशा, राजगढ़, रायसेन के सांची, निवाड़ी के ओरछा, टीकमगढ़, खजुराहो, छिंदवाड़ा ,जबलपुर, छतरपुर दतिया के रतनगढ़, श्योपुर, शिवपुरी और गुना में आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

एमपी मौसम विभाग ताजा पूर्वानुमान

  • वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य पाकिस्तान और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इसके प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात और अरब सागर तक एक द्रोणिका बनी हुई है। उत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम बना हुआ है। इसके असर से रविवार सोमवार को मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।
  • 14 जनवरी को एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर भारत में प्रवेश करेगा जिससे तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी। 13 व 14 जनवरी को भोपाल, राजगढ़, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, श्योपुर, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया और शिवपुरी में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

पिछले 24 घंटे के मौसम का ताजा हाल

  • इंदौर, नर्मदापुरम और उज्जैन संभाग के जिलों के न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट ।
  • भोपाल और ग्वालियर संभागों के जिलों में सामान्य से कम रात का तापमान रहा।
  • पचमढ़ी में 7.2, भोपाल में 8.5, ग्वालियर में 9.5, इंदौर में 14.02, उज्जैन में 11.8, जबलपुर में 7.5, खजुराहो में 6.6, मंडला में 5.4, रीवा में 5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान ।
  • भोपाल में 27, ग्वालियर में 21.2, इंदौर में 27.02, उज्जैन में 27.5, जबलपुर में 27.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान ।
  • ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया और निवाड़ी जिलों में घना कोहरा।
  • नीमच, श्योपुरकलां, शिवपुरी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा छाया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews