48 घंटे बाद फिर करवट लेगा मौसम, नए सिस्टम से बादल बारिश के आसार, हीट वेव का भी अलर्ट, पढ़े IMD का नया अपडेट

अप्रैल के दूसरे व तीसरे हफ्ते में लू चलेगी और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर कहीं कहीं बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।
mp Weather

MP Weather Update : मध्य प्रदेश में पारा चढ़ते ही गर्मी का अहसास होने लगा है। रविवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। रतलाम में तो दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री के करीब पहुंच गया । सोमवार मंगलवार को उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग में कहीं कहीं लू चलने की संभावना जताई गई है।

आज भोपाल, इंदौर, जबलपुर-सागर संभाग में भी तेज गर्मी पड़ने का अनुमान है।इधर, 8 अप्रैल को एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से 8- 9 अप्रैल को कई जिलों में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

2 दिन लू का अलर्ट, तापमान पहुंचेगा 40 पार

  • आज 7 अप्रैल को सोमवार को नीमच, मंदसौर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, रतलाम और मंगलवार को ग्वालियर, चंबल, रतलाम, राजगढ़
  • 8 अप्रैल को नीमच, मंदसौर, श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर में हीट वेव का असर रहेगा।
  • इस दौरान हवा की औसत गति 16 से 18 किमी प्रति घंटे रह सकती है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21-23 डिग्री रह सकता है।

नए वेदर सिस्टम से फिर बादल बारिश

वर्तमान में कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है, जिससे मौसम शु्ष्क हो गया है।हवाओं का रुख पश्चिमी बना हुआ है जिससे गर्म हवा चल रही है। फिलहाल 3 दिन मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा। राजस्थान से लगे मध्य प्रदेश के जिलों में लू का प्रभाव हो सकता है। इधर, 8 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत क्षेत्र को प्रभावित करेगा जिससे गर्मी के तेवर थोड़े कम होंगे और वातावरण में नमी आने से फिर बादल बारिश की स्थिति बनेगी। 8 से 10 अप्रैल के बीच प्रदेश के कुछ स्थानों पर वर्षा के आसार है।

Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews