MP Weather: अगले 72 घंटे में जमकर भीगेगा मध्य प्रदेश, 31 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो चुका है। अगले 72 घंटे में झमाझम बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। कई जिले पूरी तरह से तरबतर होने वाले हैं।
mp Weather

MP Weather: मध्य प्रदेश में कुछ दिनों पहले बारिश का दौर देखने को मिल रहा था। उसके बाद मौसम का मिजाज बदला और बारिश से थोड़ी राहत मिली। हालांकि, अब एक बार फिर मानसून का मौसम बनता हुआ दिखाई दे रहा है। प्रदेश के कई जिले ऐसे हैं, जहां झमाझम बारिश का दौर शुरू हो चुका है। रविवार को ग्वालियर चंबल संभाग में मूसलाधार बारिश देखने को मिली।

मौसम विभाग द्वारा मध्य प्रदेश में सोमवार के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी कर दिया गया है। बताया गया है कि एमपी के उत्तरी हिस्से के 8 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। 72 घंटे तक मौसम का हाल कैसा रहेगा इस बारे में जानकारी सामने आई है, चलिए जान लेते हैं।

मध्य प्रदेश में मानसून

फिलहाल मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्से के ऊपर एक ट्रफ साइक्लोन सर्कुलेशन बना हुआ है जिसका प्रभाव सागर और ग्वालियर चंबल संभाग में देखने को मिल रहा है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी इसका असर जा रहा है। यही कारण है कि 24 घंटे के दौरान उत्तरी हिस्से में आने वाले जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

यहां बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने सोमवार को मुरैना, ग्वालियर, श्योपुर, भिंड, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, दतिया में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन सभी जिलों में साढ़े 4 इंच तक बारिश अगले 24 घंटे में होने वाली है।

72 घंटे तक मौसम का हाल

अगले 72 घंटे में प्रदेश के मौसम की बात करें तो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ एक्टिव है, जिसका असर आज देखने को मिलेगा। 4 अगस्त को 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं 5 और 6 अगस्त को 31 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 5 अगस्त को मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहेगा। ग्वालियर चंबल समेत 31 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews