MP Weather: मध्य प्रदेश के 37 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि के आसार

मध्य प्रदेश में इन दिनों बारिश अपना असर दिखाती नजर आ रही है। बारिश के साथ तेज हवाओं और ओलावृष्टि का दौर भी देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में भी ये दौर जारी रहेगा।
mp Weather

MP Weather: मध्य प्रदेश का मौसम इन दोनों बदले हुए अंदाज में दिखाई दे रहा है। बीते कुछ दिनों से जहां भीषण गर्मी पड़ रही थी। वहीं पिछले चार दिनों से बारिश ने हर जगह अपना असर दिखाया है जिससे मौसम थोड़ा खुशनुमा भी हो गया है। वैज्ञानिक इसे प्री मानसून गतिविधि बोल रहे हैं। जिसका असर प्रदेश के 24 से ज्यादा जिलों में देखने को मिल रहा है।

मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हुई यह बारिश 155 मिनी से 37 से 32 मिमी तक दर्ज की गई। इंदौर में 121 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। देवास, खंडवा, बुरहानपुर, बड़वानी में धूल भरी आंधी का दौर देखने को मिला। धार और झाबुआ में ओलावृष्टि का असर नजर आया। चलिए जान लेते हैं कि आने वाला मौसम कैसा रहेगा।

मध्य प्रदेश में आंधी और ओले की संभावना

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में प्रदेश के 27 से ज्यादा जिलों में बारिश आंधी और ओले का असर देखने को मिलेगा। इस मौसम की वजह से लोगों को गर्म रात और दोपहर के लू से 72 घंटे तक राहत मिलेगी। मौसम विभाग में लोगों को घर से अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने और बिजली, आंधी, तूफान से बचने की चेतावनी दी है।

कई जिलों में हुई बारिश 

बीते 24 घंटे की बात करें तो पूर्वी और पश्चिम मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। केवल बारिश ही नहीं बल्कि इन जगहों पर आंधी, तेज हवा और ओलावृष्टि का दौर भी देखा गया। हालांकि, इतनी बारिश के बावजूद भी कुछ जिले ऐसे हैं जहां का तापमान अभी भी 40 डिग्री बना हुआ है जिसकी वजह से लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। फिलहाल पंजाब और पूर्वी हिस्से में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस बना हुआ है। इसके अलावा एक ट्रफ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी मध्य प्रदेश से होकर गुजर रहे हैं।

यहां बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के 37 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जानकारी के मुताबिक अलीराजपुर, बड़वानी, धार, रतलाम, झाबुआ में ओलावृष्टि और बिजली गिरने का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा बुरहानपुर, इंदौर, खरगोन, खंडवा, बेतूल, हरदा, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्ना में तेज हवाएं, वज्रपात और ओलावृष्टि का ऑरेंज और जारी किया गया है। उज्जैन, मंदसौर, नीमच, देवास, नर्मदापुरम, शाजापुर, सीहोर, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, भोपाल, अशोक नगर, शिवपुरी, गुना, आगर, छतरपुर, जबलपुर, नरसिंहपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, श्योपुरकलां में और तेज हवाओं और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews