MP Weather: मध्य प्रदेश के 6 जिलों में जमकर बरसेंगे बादल, कई जिलों में आंधी और गरज चमक के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मध्य प्रदेश की अधिकता जिलों में मानसून पूरी तरह से दस्तक दे चुका है। मौसम विभाग द्वारा आने वाले चार दिनों को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
MP Weather

MP Weather: मध्य प्रदेश में मानसून का दौर शुरू हो चुका है। जिसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलना शुरू हो गई है। प्रदेश के अधिकतर जिले में मानसून ने दस्तक दे दी है। इस बीच मौसम विभाग द्वारा आने वाले मौसम को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 6 जिलों में आंधी के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जिलों में आंधी और गरज चमक का दौर भी देखने को मिलेगा। आने वाले चार दिनों तक झमाझम बारिश होने की संभावना भी जताई गई है।

बदलेगा मौसम का मिजाज

मध्य प्रदेश के तहसीलों में मौसम का मिजाज गुरुवार को बदला हुआ दिखाई देगा। इंदौर, उज्जैन, सतना, मंडला, सीधी, जबलपुर, ग्वालियर में आंधी चलने वाली है। कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश भी देखी जा सकती है।

6 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के 6 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इन सभी जगहों पर तेज बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना भी जताई गई है। भोपाल, शिवपुरी, विदिशा, गुना, अशोक नगर और नर्मदापुरम जिले के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

यहां हो सकती है बारिश

इन 6 जिलों के अलावा रायसेन, सागर, दमोह, बालाघाट, कटनी, सतना, मैहर, सिवनी, पन्ना, मंडला में भी बारिश की संभावना जताई गई है। यहां माध्यम से लेकर 30 बारिश हो सकती है।

4 दिन का अलर्ट जारी

प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 27, 28, 29 और 30 जून को प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश होगी। कुछ जगह ऐसी है जहां लोगों को आंधी का सामना करना पड़ सकता है। बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है। इसके पहले भी मौसम विभाग द्वारा 26, 27, 28 जून को प्रदेश का अधिकतर जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। ग्वालियर, इंदौर, भोपाल, उज्जैन, अशोक नगर, धार, भिंड रतलाम जैसे जिलों में बारिश का दौर देखा भी गया। बारिश होने की वजह से दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews