Hindi News

MP Weather: मध्य प्रदेश में ठंड का कहर, 10 डिग्री से नीचे लुढ़का कई जिलों का पारा, बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
मध्य प्रदेश में ठंड अपना कहर बरपाती हुई नजर आ रही है। कई जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे जा चुका है और सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। आने वाले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह का बना रहने का अनुमान लगाया गया है।
MP Weather: मध्य प्रदेश में ठंड का कहर, 10 डिग्री से नीचे लुढ़का कई जिलों का पारा, बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

MP Weather: मध्य प्रदेश के मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुके हैं। बर्फीली हवाओं ने प्रदेश में ठंड का कहर बढ़ा दिया है। तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है और कई जिले कोहरे की चादर में लपटे हुए हैं। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी मध्य प्रदेश में ठिठुरन की वजह बन रही है।

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक उत्तरी भारत और पश्चिमी विक्षोभ में बर्फबारी हो रही है। यहां से ठंडी हवाएं मध्य प्रदेश में आ रही है। आने वाले दिनों में ठंड अपना रौद्र रूप दिखाने वाली है। रायसेन ठंड की चपेट में आ चुका है और यहां तापमान 3.6 डिग्री दर्ज किया गया। पचमढ़ी में पर 3.5 डिग्री रहा। कई जिलों में शीतलहर ने लोगों की दैनिक दिनचर्या अस्त व्यस्त कर दी है।

मध्य प्रदेश में लुढ़का पारा (MP Weather)

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में लगातार बर्फबारी हो रही है। वहां की बर्फीली हवाओं का असर सीधा मध्य प्रदेश में देखने को मिल रहा है। उज्जैन, इंदौर, भोपाल, ग्वालियर जैसे शहरों में दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिली है। देश के अधिकांश हिस्से में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार-मंगलवार को न्यूनतम तापमान में जो गिरावट आई है वह आने वाले दिनों में ज्यादा बढ़ सकती है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हवाओं का रुख उत्तरी हो गया है, जिसके कारण बर्फीली हवा चल रही है। आने वाले दो से तीन दिनों तक यह स्थिति बनी रहेगी।

यहां शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग द्वारा 16 जिलों में शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है। 13 दिसंबर तक ठंडी हवाएं ऐसे ही प्रदेश में अपना असर दिखाएंगी। कई स्थान पर कोल्ड डे का असर भी देखने को मिल सकता है। ठंडी हवाओं की वजह से तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे जा सकता है। दिसंबर के अंत से जनवरी के 20 से 22 दिन सर्द हवा, घने कोहरे और कोल्ड वेव में गुजरने की आशंका जताई गई है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews