मध्य प्रदेश में बदल रहा मौसम का मिजाज, शनिवार को कई जिलों में बारिश के आसार, 20 अक्टूबर से शुरू होगी गुलाबी ठंड

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज सब बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। रात के तापमान में जहां गिरावट हो रही है, तो वहीं विदा ले चुका मानसून अब भी कहीं कहीं अपना असर दिखा रहा है। मौसम विभाग द्वारा बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उधर 20 अक्टूबर के बाद ठंड का असर बढ़ता हुआ नजर आएगा
rajasthan weather

MP Weather: मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन कुछ जिलों में अभी भी हल्की-फुल्की बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। कुछ जगह ऐसे भी है जहां पर तेज बारिश देखी गई। जिनमें बालाघाट जैसे जिलों का नाम शामिल है। वहीं अब मौसम विभाग में मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।

शुक्रवार को कुछ जिलों में बारिश का दौर देखने को मिला। बालाघाट में जहां झमाझम बारिश हुई तो सिवनी में भी देर रात तक बारिश का सिलसिला जारी था। खंडवा, धार सहित कुछ जिलों में रात तक बारिश होती रही। शनिवार को लेकर मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक जबलपुर, इंदौर और नर्मदापुरम में बारिश के आसार दिखाई दे रहे हैं। यहां पर गलत चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है।

MP के मौसम का हाल (MP Weather)

इस समय राजस्थान और अरब सागर पर दो मौसम प्रणालियों बनी हुई है। इसकी वजह से मध्य प्रदेश में नमी वाली हवाओं की एंट्री हो रही है। यही हवाएं कई जिलों में बादल बनने का कारण है और कई जगहों पर बारिश भी हो रही है। शनिवार को भी इंदौर, जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग में बारिश की आशंका जताई गई।

यहां बारिश की चेतावनी

शनिवार को बैतूल, नर्मदापुरम, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, बड़वानी, अलीराजपुर, खरगोन, देवास, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, मंडला जैसे जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की आशंका जताई गई है। इन जिलों में से कुछ जगहों पर गलत चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है।

20 अक्टूबर से मौसम में बदलाव

मौसम विभाग के मुताबिक 20 अक्टूबर से प्रदेश के मौसम में बदलाव आएगा। धीरे-धीरे ठंड का असर बढ़ता हुआ दिखाई देगा और रात का पर 20 डिग्री से नीचे जा सकता है। हालांकि, दिन का तापमान 33 से 34 डिग्री के बीच बना रहेगा। अक्टूबर की आखिरी दिनों में तापमान में भारी गिरावट होने की आशंका जताई गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews