MP Weather: गर्मी से झुलसा मध्य प्रदेश, मौसम विभाग ने जारी किया हीटवेव का अलर्ट, 3 जिलों में ओलावृष्टि की संभावना

मध्य प्रदेश के सभी जिले गर्मी की मार झेलते नजर आ रहे हैं। एक तरफ मौसम विभाग ने जहां लू का अलर्ट जारी किया है। तो वहीं कुछ स्थानों पर बारिश होगी।
MP Weather

MP Weather: मई का महीना मध्य प्रदेश के लिए भीषण गर्मी के दिनों में बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। लगभग प्रदेश के सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार है और गर्मी से जनता का हाल बेहाल होना शुरू हो गया है। 25 में से 9 तक पर लगेगा इसके बाद गर्मी में और भी वृद्धि हो सकती है। मौसम के इस असर से कई जगह पर लू चल सकती है और रात के तापमान में भी बढ़ोत्तरी होगी।

मौसम विभाग द्वारा आने वाले दिनों में मौसम को लेकर जो अलर्ट जारी किया गया है। उसमें प्रदेश के कहीं जिलों में हीटवेव चलने की संभावना जताई गई है। इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, सागर, दतिया, धार, दमोह, भिंड, मुरैना में लू की स्थिति बन सकती है। लगभग एक हफ्ते तक प्रदेश में गर्मी का कर देखने को मिलेगा।

26 मई तक ज्यादा गर्मी

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 25 26 मई तक गर्मी का असर ज्यादा देखने को मिलेगा। इसके लिए मौसम विभाग में अलर्ट जारी करते हुए लोगों को तेज धूप में बाहर न निकलने की सलाह दी है। एक तरफ जहां गर्मी अपना कहर भर पा रही है तो वहीं कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई गई है। सिवनी, पांढुर्णा और पेंच ऐसे इलाके हैं, जहां बिजली और ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं रायसेन, बैतूल, सागर, डिंडोरी और सांची में हल्की बारिश हो सकती है।

यहां ओलावृष्टि की आशंका

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए अलर्ट में तीन जिलों में बिजली और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है, जिसमें सिवनी, पेंच और पांढुर्णा शामिल है। यहां पर 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी।

यहां बारिश की संभावना

रायसेन, सांची, सागर, बैतूल और डिंडोरी में गरज और चमक के साथ बारिश का दौर देखा जाने वाला है। इसके अलावा भोपाल, छिंदवाड़ा, उज्जैन, विदिशा, जबलपुर, मंडला, कटनी, दमोह, अमरकंटक, अनूपपुर, बालाघाट में बिजली चमकने के साथ हल्की आंधी देखी जा सकती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews