
MP Weather Forecast : अगले 48 घंटों बाद मध्य प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।5 दिसंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी और कोल्ड डे और शीतलहर की भी स्थिति बनेगी ।खास करके 5 से 6 दिसंबर से भोपाल, इंदौर, ग्वालियर,उज्जैन, चंबल संभाग में कोल्ड वेव और शीतलहर का असर देखने को मिलेगा।इन शहरों में रात का तापमान 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। फिलहाल दक्षिण और मध्य क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए हुए हैं और अगले 24 घंटों तक मौसम शुष्क रहेगा।
मध्य प्रदेश मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान
भोपाल मौसम केन्द्र के मुताबिक, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ, उपरी हवा के चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में उत्तर पाकिस्तान और निकटवर्ती क्षेत्रों में माध्य समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है, हालांकि मध्य क्षोभमंडलीय स्तर में माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर, 70°E देशांतर एवं 27°N अक्षांश के उत्तर विस्तृत है। एक प्रेरित चक्रवातीय परिसंचरण, दक्षिण हिमाचल प्रदेश और निकटवर्ती क्षेत्रों पर माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 05 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है।इसके असर से तापमान में गिरावट आएगी और ठंड का असर तेज होगा।बता दे कि मैदानी इलाकों में जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम हो जाता है और यह लगातार दो दिनों तक सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम रहता है, तो इसे शीत लहर की स्थिति बनती है।
मंगलवार को कहां कैसा रहा मध्य प्रदेश का मौसम
- सोमवार-मंगलवार की रात भोपाल व इंदौर समेत 4 जिलों में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।
- भोपाल में 8.4 डिसे, राजगढ़ में 8.5 डिसे, इंदौर में 8.6 डिसे, नौगांव में 8.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।
- हिल स्टेशन पचमढ़ी 7.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा।
- ग्वालियर में धुंध छाई रही और दृश्यता घटकर 500 मीटर रह गई।
- नर्मदापुरम और मंडला जिलों में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
MP Weather Forecast Till 6 December

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

