Hindi News

MP Weather: इंदौर-उज्जैन समेत मध्य प्रदेश के 33 जिलों में बारिश की संभावना, इन इलाकों में सूरज दिखा रहा तेवर

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
मध्य प्रदेश में प्री मानसून की शुरुआत हो चुकी है। हालांकि इसके बावजूद भी कई इलाकों में गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने मानसून को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया है।
MP Weather: इंदौर-उज्जैन समेत मध्य प्रदेश के 33 जिलों में बारिश की संभावना, इन इलाकों में सूरज दिखा रहा तेवर

MP Weather: मध्य प्रदेश का मौसम इन दिनों अपने मिजाज बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। फ्री मानसून की गतिविधियां देश भर में जोर पकड़ते दिखाई दे रही है। कहीं पर तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा है तो कहीं पर बारिश भी हो रही है। वैसे औसत तापमान में अब गिरावट देखने को मिल रही है। ट्रफ लाइन और पश्चिमी विक्षोभ का निर्माण हो रहा है। जिसकी वजह से आंधी और बारिश के योग भी बन रहे हैं।

कितना रहा तापमान

प्रदेश के जिलों में तापमान की बात करें तो औसत तापमान में गिरावट देखने को मिली है। निवाड़ी में 45.7, ग्वालियर में 44.6, राजगढ़ में 41.4, जबलपुर में 40.5, उज्जैन में 40 दशमलव सुनने दो डिग्री सेल्सियस पर देखने को मिला। राजधानी भोपाल के अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है। यह 36.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।

यहां होगी बारिश

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक राजगढ़, सीहोर, जबलपुर, विदिशा, रायसेन, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, नर्मदापुरम, अलीराजपुर, बैतूल, बड़वानी, बुरहानपुर, धार, उज्जैन, उमरिया, अनूपपुर, शहडोल जैसे जिलों में के साथ बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दक्षिण गुजरात में वेस्टर्न डिस्टरबेंस बना हुआ है। इस वजह से मानसून गतिविधियां बनी हुई हैं। प्रदेश में 10 से 12 जून के बीच मानसून दस्तक दे सकता है।

यहां चलेंगी हवाएं

5 जून को प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर देखने को मिला। कई जगह पर 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चली है। इन इलाकों में तापमान में कमी तो आई है। लेकिन तापमान कम होने के बाद भी राहत नहीं मिली है। बढ़ी हुई उमस ने लोगों को परेशान कर दिया है। ग्वालियर, निवाड़ी, खजुराहो, रीवा समेत प्रदेश के कई जिलों में सूरज के तेवर आगे भी लोगों को परेशान करेंगे।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews