
MP Weather Update: मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कई जिलों में आंधी, तूफान और ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी जारी की है। इस चेतावनी के मुताबिक होशंगाबाद और बैतूल में इन सभी का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है।
होशंगाबाद और बैतूल को लेकर चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार होशंगाबाद और बैतूल में बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ आंधी, तूफान और ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं इन दोनों जिलों के आसपास के कुल आठ जिलों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों के लिए जारी किया है अलर्ट
आपको बता दें मौसम विभाग में भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, खंडवा, खरगोन और हरदा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट के मुताबिक इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली की चमक देखी जा सकती है।
आपको बता दें भारतीय मौसम विज्ञान विभाग पहले ही मध्य भारत के ऊपर खराब मौसम को लेकर चेतावनी जारी कर चुका है। इसी बीच 11 और 12 अप्रैल के मध्य मध्य प्रदेश के इन जिलों में मौसम के आसार कुछ इसी तरह रहने वाले हैं। हालांकि 12 अप्रैल के बाद होशंगाबाद और बैतूल के लिए जारी किया गया रेड अलर्ट खत्म हो जाएगा लेकिन बावजूद उसके येलो अलर्ट इन सभी जिलों के ऊपर जारी रहेगा।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

