MP Weather: मध्य प्रदेश के उत्तरी इलाके में बारिश के आसार, प्रेरित चक्रवात दिखाएगा अपना असर, तापमान में होगी वृद्धि

मध्य प्रदेश के मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। दक्षिण पूर्वी हवाओं की वजह से जहां तापमान में वृद्धि हो रही है। वहीं राजस्थान के पास बन रहा चक्रवात बारिश का कारण बनेगा।
rajasthan weather

MP Weather: मध्य प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। दिन में धूप शाम में ठंडक ने लोगों को एक बार फिर सर्दी का एहसास करवाया है। राजधानी भोपाल सहित कई इलाकों में ठंड का असर वापस देखने को मिल रहा है। जानकारी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में ही परिवर्तन देखने को मिला है।

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के उत्तरी हिस्से में बारिश हो सकती है। इसकी वजह पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान के पास बन रहा एक चक्रवात है। जानकारी के मुताबिक अगले 48 घंटे में तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ जाएगा। इसके बाद ग्वालियर चंबल और प्रदेश के अन्य इलाके में बूंदाबांदी हो सकती है।

तापमान में होगी वृद्धि (MP Weather)

मौसम विभाग द्वारा आने वाले 48 घंटे को लेकर जो जानकारी दी गई है। उसके मुताबिक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ने वाला है। तापमान में हुई इस वृद्धि की वजह से जहां लोगों को गर्मी का एहसास होगा तो वही बारिश के आसार भी बनेंगे। कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने लगेगी।

राजस्थान के चक्रवात दिखाएगा असर

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से मध्य प्रदेश में तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलने वाला है। दूसरी तरफ राजस्थान के निकट एक पश्चिमी विक्षोभ और प्रेरित चक्रवात की सक्रियता देखने को मिल रही है। इसकी वजह से उत्तरी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होगी।

यहां होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार से एक बार फिर पारा बढ़ने वाला है। पारा बढ़ने के साथ ग्वालियर चंबल संभाग के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी और प्रदेश के उत्तरी हिस्से में हल्की बारिश का अनुमान लगाया गया है।

कहां कितना तापमान

पूर्व और दक्षिण पूर्व से इस समय हवाएं आ रही है। जिसकी वजह से प्रदेश का तापमान बढ़ रहा है। खंडवा,उज्जैन, खरगोन, बैतूल, नर्मदापुरम, धार सहित कई ऐसे जिले हैं, जहां तापमान 33 डिग्री से ऊपर मापा गया। यहां गर्मी अभी अपने तीखे तेवर दिखाने वाली है। वहीं खजुराहो, सागर, टीकमगढ़, मंडला, दमोह, सिवनी ऐसी जगह जहां तापमान 31 डिग्री तक देखने को मिला।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews