MP Weather: मध्य प्रदेश के 3 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट, इन जगहों पर गर्मी बरपाएगी कहर, जानें कहां होगी बारिश

मध्य प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। कई जगहों पर लू का अलर्ट जारी किया गया है।
MP Weather

MP Weather: देशभर में इस समय भीषण गर्मी का दौर देखने को मिल रहा है। राजस्थान और गुजरात भट्टी की तरह तप रहे हैं और यहां से आ रही गर्म हवाएं मध्य प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर रही है। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। कई स्थानों पर हीट वेव का असर नजर आ रहा है।

कई जिलों में सूरज आग उगलता दिखाई दे रहा है और लोगों का हाल बेहाल हो चुका है। बीते दिन सबसे गर्म जिला राजगढ़ रहा जहां का तापमान 46.3 मापा गया। इसके अलावा रतलाम और नीमच में भी पारा 46 डिग्री के पार पहुंच गया था। मौसम को देखते हुए अब मौसम विभाग की ओर से एक बार फिर अलर्ट जारी किया गया है।

47 पार जा सकता है पारा

प्रदेश में गर्मी का जो हाल दिखाई दे रहा है। उसे देखते हुए मौसम विभाग में आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 47 डिग्री के पर जाने का अनुमान जताया है। हालांकि इस समय बंगाल की खाड़ी में तूफान बन रहा है और इसके कारण हवा पूर्व की ओर जा रही है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो गर्मी में थोड़ी कमी देखने को मिल सकती है और कुछ जिलों में बारिश आ सकती है।

खूब तपेगा नौतपा

नौतपा की शुरुआत हो चुकी है और मौसम विभाग द्वारा अगले 9 दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने की उम्मीद जताई गई है। अशोकनगर, निवाड़ी और गुना में हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, भिंड, राजगढ़, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़, मुरैना में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यहां होगी बारिश

एक तरफ भीषण गर्मी लोगों का जीना मुहाल कर रही है। दूसरी तरफ प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की आशंका भी जताई गई है। छिंदवाड़ा, बैतूल, मंडला, नर्मदापुरम, सिवनी, डिंडोरी और बालाघाट में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। खंडवा, खरगोन, देवास, मैहर, रीवा, नीमच और मंदसौर में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews