MP Weather: रक्षाबंधन पर बारिश से मिली राहत, 9 अगस्त के बाद फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

मध्य प्रदेश में फिलहाल बारिश का सिलसिला थमा हुआ है जो 9 अगस्त के बाद एक बार फिर बदल सकता है। फिलहाल कोई स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव नहीं है जिसकी वजह से बारिश से राहत मिली है लेकिन अगस्त के दूसरे हफ्ते में एक बार फिर मौसम करवट लेगा।
mp Weather

MP Weather: मध्य प्रदेश में लोगों को तेज बारिश से राहत मिल चुकी है। बुधवार को शिवपुरी में तेज बारिश का दौर देखने को मिला जबकि अन्य जिलों में हालात बिलकुल सामान्य रहे। बारिश न होने की वजह से मौसम की ठंडक कम हुई है और तापमान बढ़ गया है। प्रदेश का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अगले 5 दिन तक राज्य के किसी भी जिले में तेज बारिश देखने को नहीं मिलेगी। बारिश न होने की वजह से तापमान बढ़ता रहेगा। रक्षाबंधन पर भी फिक्र करने की जरूरत नहीं है क्योंकि बारिश की संभावना नहीं दिखाई दे रही और मौसम साफ रहेगा। 7 से 9 अगस्त तक लोगों को बारिश से राहत मिलेगी और उसके बाद एक बार फिर यह सिलसिला शुरू हो जाएगा।

प्रदेश में स्ट्रिंग सिस्टम नहीं है एक्टिव

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक फिलहाल प्रदेश में किसी भी तरह का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिवेट नहीं है। यही वजह है कि अगले 5 दिन तक मौसम बिलकुल सामान्य रहने वाला है। इंदौर, उज्जैन जबलपुर जैसे शहरों में तीखी धूप को देखने को मिलने वाली है। प्रदेश के उत्तरी हिस्से में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इस मानसूनी सीजन में पूरे प्रदेश में 44% पानी ज्यादा गिर चुका है। अब अगस्त के दूसरे सप्ताह से एक बार फिर तेज बारिश का दौर देखने को मिलेगा।

कैसा रहेगा आने वाला मौसम

फिलहाल तो स्थिति सामान्य रहेगी लेकिन 9 अगस्त के बाद एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। 9 अगस्त तक तेज बारिश तो नहीं होगी लेकिन कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। फिलहाल मध्य प्रदेश के ऊपर राजस्थान से होती हुई एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इसके अलावा यूपी के मुरादाबाद से अरुणाचल प्रदेश तक एक ट्रफ जा रहा है। यही कारण है कि अगले 6 से 7 दिनों में बारिश फिर से शुरू होगी।

यहां बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने भोपाल, राजगढ़, बैतूल, नर्मदा पुरम, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, अलीराजपुर, दिवस, उज्जैन, शाजापुर, ग्वालियर, इंदौर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सतना, डिंडोरी, बालाघाट, मेहर, कटनी में गरज चमक के साथ बारिश होने के आसार जताए हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews