Hindi News

MP Weather: मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड, उत्तरी हुआ हवाओं का रुख, कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
मध्य प्रदेश में 1 जनवरी से कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो चुका है। बारिश के बाद कई जिलों के तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने शीतलहर का अलर्ट भी जारी किया है।
MP Weather: मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड, उत्तरी हुआ हवाओं का रुख, कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट

MP Weather: मध्य प्रदेश में मौसम नए साल के साथ ही एक बार फिर कड़ाके की ठंड में बदल चुका है। बीच में एक-दो दिन ठंड से राहत मिलने के बाद अब फिर ठंडी हवाओं ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। इन हवाओं के चलते कई जिलों के तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग ने कई शहरों में शीत लहर का अलर्ट भी जारी किया है।

न्यूनतम तापमान की बात करें तो नीमच में सबसे कम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज किया गया। इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, भोपाल और ग्वालियर में भी तापमान में गिरावट देखने को मिली। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का जो सर्कुलेशन बन रहा था। उसकी वजह से मध्य प्रदेश में 2 दिन तक बारिश हुई है। इसी के कारण शीतलहर की शुरुआत हुई।

कैसा रहेगा मध्य प्रदेश का मौसम (MP Weather)

मध्य प्रदेश को लेकर मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक बारिश के बाद तापमान में तेजी से गिरावट आई है। नीमच सबसे ठंडे जिले में शामिल रहा। आज 1 जनवरी से पूरे मध्य प्रदेश में ठिठुरन बढ़ने वाली है। उज्जैन और ग्वालियर-चंबल ऐसे जिले हैं, जो सबसे ज्यादा ठंडे रहेंगे। यहां पर कोहरे का असर भी देखने को मिलेगा। मंदसौर, नीमच, श्योपुर, मुरैना, शाजापुर, आगर मालवा में शीतलहर की संभावना जताई गई है। रीवा, सागर, जबलपुर, शहडोल में भी कोहरे का असर देखने को मिलेगा। आने वाले दिनों में ठंड का यह प्रकोप बढ़ता हुआ दिखाई देगा।

शीतलहर का मचेगा प्रकोप

मौसम को लेकर दी गई जानकारी के मुताबिक शीतलहर पूरे प्रदेश को अपनी चपेट में ले सकती है। हवाओं का रुख उत्तर की तरफ हो गया है जिसका असर पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा। तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट होने वाली है। 1 जनवरी से मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होने वाला है, जो लंबे समय तक चलेगा।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews