MP Weather : सोमवार के बाद फिर बदलेगा वेदर, आज 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी जारी, जानें अपने शहर का हाल

रविवार सोमवार को मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा लेकिन 16 अप्रैल से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयीन क्षेत्र में सक्रिय होने से तापमान बढ़ेगा और गर्मी का असर तेज होगा।
MP Weather

MP Weather Alert : वातावरण में नमी के चलते मध्य प्रदेश में आज रविवार को भी 24 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 14 अप्रैल तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा

वेस्टर्न डिस्टरबेंस, साइक्लोनिक सकुर्लेशन और ट्रफ के कमजोर पड़ने से 15 अप्रैल से आसमान साफ होने लगेगा और 16 अप्रैल से तापमान के बढ़ते ही हीट वेव का असर देखने को मिलेगा। इस दौरान मंदसौर, नीमच रतलाम, गुना, श्योपुर और शिवपुरी सहित कुछ जिलों में हीटवेव चलने का अनुमान है।

रविवार को एमपी के इन जिलों में बारिश की चेतावनी

जबलपुर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, सागर, सतना, दमोह, छतरपुर, पन्ना, कटनी, जबलपुर, मैहर, उमरिया, मंडला, डिंडौरी, शहडोल, अनूपपुर, बालाघाट, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली जिले में गरज-चमक के साथ बारिश, आंधी और बिजली चमकने का अलर्ट।

एमपी मौसम विभाग पूर्वानुमान

वर्तमान में हवाओं का रुख दक्षिण-पश्चिमी बना हुआ है।एक पश्चिमी विक्षोभ कश्मीर और उसके आसपास के क्षेत्र पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात और पूर्वोत्तर एमपी और आसपास हवा के ऊपरी भाग में भी एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से छत्तीसगढ़ होते हुए तेलंगाना तक एक द्रोणिका बनी हुई है। पूर्वोत्तर एमपी से झारखंड होते हुए पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र तक एक द्रोणिका बनी हुई है। 16 अप्रैल से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयीन क्षेत्र में सक्रिय होने से तापमान बढ़ेगा और गर्मी का असर तेज होगा।

MP Weather : शनिवार को कहां कैसा रहा मौसम

  • इंदौर में हल्की बारिश और धार के बदनावर समेत आसपास के गांवों में 15-20 मिनट बारिश।
  • सिंगरौली जिले के सरई, देवसर, चितरंगी और बैढ़न तहसीलों कहीं हल्की बूंदाबांदी
  • भोपाल में बादल छाए।
  • रायसेन, हरदा, पचमढ़ी, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, विदिशा, सीहोर सागर, डिंडौरी, सीधी, मंडला, बालाघाट, सिंगरौली, देवास जिलों में आकाशीय बिजली, आंधी और हल्की बारिश ।
  • दिन में बैतूल में 0.4 एवं मंडला में 0.2 मिलीमीटर बारिश।
  • सबसे अधिक 41.5 डिग्री सेल्सियस तापमान खंडवा में रिकॉर्ड ।

Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews