MP Weather: मध्य प्रदेश में सूरज ने दिखाए तेवर, अगले 8 दिनों तक हीट वेव का अलर्ट, कई जिलों में बढ़ेगा तापमान

मध्य प्रदेश में सूरज दिन पर दिन आग उगलता दिखाई दे रहा है। आने वाले दिनों में प्रदेश के कई जिलों का तापमान तेजी से बढ़ने वाला है। वहीं बूंदाबांदी का दौर भी देखा जाएगा।
MP Weather

MP Weather: मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव नजर आ रहा है। कभी तेज गर्मी लोगों का जीना मुश्किल कर रही है तो कभी बारिश की फुहारे मौसम को सुहावना बना रही है। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मई का महीना अपने साथ गर्मी का कहर लेकर आने वाला है। आने वाले 5 से 8 दिनों में गर्म हवाएं लोगों को परेशान करेंगी।

मध्य प्रदेश के मौसम को लेकर मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके मुताबिक ग्वालियर चंबल और प्रदेश के पूर्वी हिस्से में गर्म हवाओं का असर ज्यादा रहने वाला है। 10 से 17 मई के बीच और इस महीने के आखिर में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। ज्यादा गर्मी होने के साथ-साथ मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान भी लगाया गया है। एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है जिसकी वजह से बारिश का दौर देखा जाएगा।

यहां रहेगी अधिक गर्मी

मौसम विभाग द्वारा जो रिपोर्ट जारी की गई है। उसके मुताबिक भिंड, दतिया, निवाड़ी, ग्वालियर, नरसिंहपुर, छतरपुर, टीकमगढ़, बड़वानी, खंडवा, राजगढ़, मुरैना, मैहर, खरगोन, शिवपुरी, विदिशा, शिवपुरकलां, शाजापुर, रायसेन जैसे जिलों में पारा 45 डिग्री से ऊपर पहुंच सकता है। छतरपुर, खजुराहो, नौगांव में बहुत अधिक गर्मी होने का अनुमान है।

मालवा-निमाड़ और ग्वालियर-चंबल संभाग के कुछ शहरों में तेज गर्मी रहेगी। इंदौर, उज्जैन, भोपाल, जबलपुर में तापमान 44 से 45 डिग्री के बीच रहने का अंदाजा लगाया गया है। ग्वालियर में सबसे अधिक गर्मी हो सकती है और यहां पर पारा 47 डिग्री तक जाने का अनुमान मौसम विभाग द्वारा लगाया गया है।

यहां हीट वेव का अलर्ट

मई के महीने की शुरुआत काफी गर्म रही है और पहले ही दिन लोग गर्मी से बेहाल दिखाई दिए। अब आने वाले 4 से 5 दिनों में छतरपुर, ग्वालियर, दतिया, रीवा, टीकमगढ़, सिंगरौली, सीधी, खरगोन, मऊगंज और खंडवा में हीट वेव चलने का अलर्ट मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया है।

यहां होगी बारिश

एक तरफ जहां गर्मी लोगों को परेशान करने वाली है। वहीं मिला-जुला मौसम भी नजर आने वाला है। 2 से 4 में तक तेज गर्मी के बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से एक-दो दिन बाद बूंदाबांदी का दौर देखने को मिलेगा। इसकी वजह से तापमान में उतार चढ़ाव जारी रहेगा लेकिन दूसरे सप्ताह में एक बार फिर भीषण गर्मी होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews