Hindi News

मध्य प्रदेश के कई जिलों में लुढ़का पारा, आने वाले दिनों में बढ़ेगा ठंड का प्रकोप, देखें लेटेस्ट अपडेट

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
मध्य प्रदेश में इन दिनों सर्द हवाओं का असर देखने को मिल रहा है। तापमान में गिरावट लगातार दर्ज की जा रही है और ठंड अपना प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ाती जा रही है।
मध्य प्रदेश के कई जिलों में लुढ़का पारा, आने वाले दिनों में बढ़ेगा ठंड का प्रकोप, देखें लेटेस्ट अपडेट

MP Weather: मध्य प्रदेश में अब ठंड का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। पहले दोपहर की गर्मी जहां चुभन देने वाली होती थी तो वहीं अब चिलचिलाती धूप का असर कम हो गया है। सुबह और शाम को सर्द हवा का एहसास भी बढ़ गया है। जल्दी कड़ाके की ठंड होने की संभावना जताई जा रही है।

बढ़ती हुई ठंड का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मध्य प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। यहां तापमान 60 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। मंडला में  भी तापमान 10 डिग्री के आसपास रहा और इसके अलावा दूसरे शहरों में भी तापमान में गिरावट देखी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज मौसम सामान्य रहेगा और ज्यादातर इलाकों में ठंड बढ़ेगी।

मध्य प्रदेश का मौसम (MP Weather)

मध्य प्रदेश के मौसम की बात करें तो ज्यादातर जिलों में रात में हल्का कोहरा दिखाई दे रहा है। सुबह भी कोहरा देखने को मिल रहा है। भोपाल और जबलपुर जैसी जगहों पर तापमान 2 डिग्री सेल्सियस से कम बना हुआ है। इंदौर, जबलपुर, उज्जैन और ग्वालियर के तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना जताई गई है। प्रदेश के उत्तरी हिस्से में ठंड का असर आज ज्यादा बढ़ सकता है।

कौनसी प्रणाली है सक्रिय

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के आसपास पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में दिखाई दे रहा है। पश्चिम उत्तर क्षेत्र में एक जेट स्ट्रीम भी बना हुआ है। इसकी वजह से 13 किलोमीटर की ऊंचाई पर ढाई सौ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं पश्चिम से पूर्व की तरफ जा रही है। इन्हीं हवाओं की वजह से मौसम में सर्द एहसास बना हुआ है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews