MP Weather: 24 घंटों के भीतर मुरैना-गुना सहित प्रदेश के इन 15 जिलों में हो सकती है बारिश, तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की भी जताई जा रही संभावना

MP Weather

MP Weather Update: बीते दिनों जहां चिलचिलाती गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा था। वहीं अब उसके कुछ दिनों से मध्य प्रदेश में लगातार बारिश का दौड़ देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश का मौसम पल-पल अपने रंग बदल रहा है। इसी बीच मौसम विभाग द्वारा जारी की गई चेतावनी के मुताबिक आने वाले 24 घंटे के भीतर गुना, मुरैना समय 15 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश देखी जा सकती है। जारी किए गए अलर्ट में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि का संकेत भी दिया गया है।

इन जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक गुना, मुरैना, कटनी, डिंडोरी, उज्जैन, देवास, शाजापुर, मंदसौर, शिवपुरी, नीमच, रीवा, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, टीकमगढ़, छतरपुर, निवाड़ी, मैहर, नर्मदापुरम, दतिया समेत मध्य प्रदेश के कई जिले में बारिश का अनुमान जताया गया है।

MP Weather

कहीं ओले तो कहीं बिजली

मौसम का यह परिवर्तन मध्य प्रदेश के लगभग हर इलाके में देखने को मिल रहा है। शिवपुरी जैसे इलाके में अचानक से तेज बारिश के बाद आकाशीय बिजली का दौर भी देखा गया। ग्वालियर के भितरवार इलाके में भारी बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली।

MP Weather

गर्मी से मिली राहत

मौसम में बदलाव के चलते भारी गर्मी से भी लोगों को राहत मिली है। पचमढ़ी, सिवनी, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, रायसेन, नौगांव, शाजापुर, मलाजखंड जैसे जिलों में तापमान में गिरावट देखने को मिली जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

जल्द बदलेगा मौसम

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए अलर्ट के मुताबिक ईरान और उसके आसपास फिलहाल वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। इसका असर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात और उड़ीसा समेत दक्षिणी राजस्थान में देखने को मिल रहा है। इस सिस्टम की वजह से अगले एक दिन तक बारिश होने की संभावना जताई गई है लेकिन मंगलवार से मौसम साफ हो जाएगा। मौसम साफ होने के बाद एक बार फिर तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews