मध्य प्रदेश मौसम पर नया अपडेट, बुधवार से 4 संभागों में हीट वेव चलने का अनुमान, आज पूर्वी हिस्से में बादल-बूंदाबांदी के आसार

बुधवार से ग्वालियर, चंबल और इंदौर संभाग के जिलों में लू चलेगी दिन का तापमान 40-45 डिग्री और रात का तापमान 20 -23 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है।
MP Weather Update

MP Weather Alert : अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के कमजोर होने से प्रदेश के मौसम में एकदम से बदलाव देखने को मिल रहा है। आज मंगलवार को पूर्वी हिस्से में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है लेकिन अन्य स्थानों पर तापमान बढ़ने से गर्मी का अहसास होगा।

बुधवार से कई जिलों में हीटवेव का प्रभाव देखने को मिलेगा। खास करके ग्वालियर, चंबल और इंदौर संभाग के जिलों में लू चलेगी। इनमें मंदसौर, नीमच रतलाम, गुना, श्योपुर और शिवपुरी सहित कुछ जिलों में हीटवेव चलने का अलर्ट जारी किया गया है। दिन का तापमान 40-45 डिग्री और रात का तापमान 20 -23 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है।

आज कहां कैसा रहेगा MP Weather

  • आज  15 अप्रैल को शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी और छिंदवाड़ा में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
  • भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग में मंगलवार को
  • गर्मी का असर तेज रहेगा। तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है।

अप्रैल के तीसरे चौथे हफ्ते में कैसा रहेगा मौसम

  • अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह में इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, नर्मदापुरम संभागों में न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिसे व अधिकतम 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इस दौरान लू चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है।
  • चौथे सप्ताह में  ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में पारा 43-45 डिग्री जबकि इंदौर, उज्जैन-भोपाल तो प्रदेश में 41 से 44 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है। बंगाल क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के चलते हीटवेव और  दिन -रातें भी गर्म रहने का अनुमान है।

एमपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान

  • वर्तमान में पश्चिमी मध्य प्रदेश में उत्तर पश्चिमी हवा और पूर्वी मध्य प्रदेश में दक्षिण पूर्वी हवा चल रही है।इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन व द्रोणिका का असर कम होने लगा है, जिसके चलते मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
  • कहीं बादल छाए हुए है ,बूंदाबांदी की स्थिति बनी हुई है तो कहीं तेज धूप के साथ गर्मी का अहसास हो रहा है।अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सिय की बढ़ोतरी होगी।

Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews