Hindi News

MP Weather: नए वेदर सिस्टम से बदलेगा मौसम, आज 9 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट, 10 में कोहरा, पढ़ें IMD ताजा पूर्वानुमान

Written by:Pooja Khodani
Published:
MP Weather Today: मध्य प्रदेश में एक बार फिर सर्दी बढ़ने लगी है। ग्वालियर-चंबल, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के कई जिले कोहरे की चपेट में हैं। आज 9 जिलों में शीतलहर और 10 जिलों में कोहरा छाने की चेतावनी जारी की गई है।
MP Weather: नए वेदर सिस्टम से बदलेगा मौसम, आज 9 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट, 10 में कोहरा, पढ़ें IMD ताजा पूर्वानुमान

उत्तरी और जेट स्ट्रीम हवाओं के प्रभाव से मध्य प्रदेश में फिर ठंड का असर तेज होने लगा है। शुक्रवार (16 जनवरी 2026) को मंदसौर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.5 °C दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान माना जा रहा है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.5°C खंडवा में दर्ज किया गया। ग्वालियर-चंबल, रीवा और सागर संभागों में घना कोहरा छाया रहा।

कोहरे के चलते सुबह के समय दृश्यता कम रही जिसके चलते सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। मध्य प्रदेश आने वाली सचखंड एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, पंजाब मेल व झेलम एक्सप्रेस समेत एक दर्जन ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। मौसम विज्ञान केंद्र (IMD), भोपाल ने आज शनिवार (17 जनवरी 2026) को 9 जिलों में कोल्ड वेव और 10 जिलों में कोहरा छाने की चेतावनी जारी की है।

आज कहां कैसा रहेगा मौसम?

शनिवार राजगढ़, शाजापुर, आगर, मंदसौर, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी और मैहर जिलों में कोल्ड वेव चलने की संभावना है। ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, रीवा, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में मध्यम कोहरा छाने का अनुमान है।

कई जिलों में तापमान 5 °C से नीचे रहा

  • शुक्रवार को करौंदी (कटनी) में 2.7 °C, गिरवर (शाजापुर) में 3.3 °C, कल्याणपुर (शहडोल) में 3.5 °C और पचमढ़ी (नर्मदापुरम) 3.8 °C न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
  • राजगढ़ में 4.5 °C, उमरिया में 5.3 °C, मंडला में 5.6 °C और रीवा में 5.8 °C रहा।
  • भोपाल में 6°C, इंदौर में 6.2°C, ग्वालियर में 5.9 °C, उज्जैन में 7.5 °C और जबलपुर में 8.8 °C तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

कोहरे-कोल्ड वेव का भी असर रहा

  • शुक्रवार को शाजापुर, शहडोल, कटनी व मंदसौर जिलों में कोल्ड वेव की स्थिति रही।
  • राजगढ़, ग्वालियर, छतरपुर (खजुराहो), सतना और दतिया जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। राजगढ़ में दृश्यता 50 से 200 मीटर तक रही।
  • भोपाल, ग्वालियर, दतिया, सतना, रीवा और खजुराहो में भी दृश्यता कम दर्ज की गई।

पश्चिमी विक्षोभ से दिखेगा मौसम में बदलाव

मौसम विज्ञान केंद्र (IMD), भोपाल की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत, माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी ऊंचाई पर 240 किमी/घंटा की गति के साथ पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। एक अन्य नया पश्चिमी विक्षोभ 19 जनवरी से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। अगले तीन-चार दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने का अनुमान है। कई जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रह सकता है।हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 20-21 जनवरी के बाद कुछ हिस्सों में बादल छाने व हल्की बारिश (मावठा) की स्थिति बन सकती है।

MP Weather Forecast Report

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews