MP Weather: नए सिस्टम के एक्टिव होते ही बदलेगा मौसम, आज कई जिलों में बारिश, मेघर्गजन और वज्रपात का अलर्ट, चलेगी तेज रफ्तार से हवा, IMD पूर्वानुमान

आज शनिवार को भी सागर, रीवा, जबलपुर और शहडोल संभाग के जिलों में मध्यम बारिश के आसार हैं, शेष क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है।
MP weather

MP Weather Alert Today : साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन के असर से प्रदेश में पूरे हफ्ते बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात का दौर जारी रहने का अनुमान है। आज शनिवार को बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात के सक्रिय होने के संकेत है, जिसके असर से 15 जुलाई से प्रदेश में अच्छी वर्षा का अगला दौर शुरू हो सकता है।आज 13 जुलाई  को 8 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • आज शनिवार को अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, सीधी, सतना, शहडोल, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
  • देर रात तक उज्जैन, रतलाम, इंदौर, उत्तरी धार, उत्तरी देवास, शाजापुर, उत्तरी बैतूल, हरदा, सीहोर, नर्मदापुरम/पचमढ़ी में बिजली के साथ मध्यम तूफान के साथ मंदसौर, नीमच, दक्षिण देवास, आगर, राजगढ़, छिंदवाड़ा, दक्षिण बैतूल, खंडवा, झाबुआ, शिवपुरी में बिजली के साथ हल्की आंधी चलने की संभावना है।
  • भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, अनूपपुर, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर और पांढुर्णा में भी हल्की से मध्यम बारिश।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

वर्तमान में किसी प्रभावी मौसम प्रणाली के सक्रिय नहीं होने से मानसून फिलहाल शिथिल बना हुआ है लेकिन मानसून द्रोणिका अमृतसर, चंडीगढ़, मुजफ्फरनगर, शाहजहांपुर, गोरखपुर, मुजफ्फरपुर, जलपाईगुड़ी से होते हुए नगालैंड तक जा रही है। गुजरात पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। महाराष्ट्र से केरल तक एक अपतटीय द्रोणिका बनी है, इसके असर से वातावरण में नमी बरकरार है और अलग-अलग जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम एवं हल्की वर्षा का दौर जारी है। शनिवार को भी सागर, रीवा, जबलपुर और शहडोल संभाग के जिलों में मध्यम बारिश के आसार हैं, शेष क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews