
MP Weather Update Today : साइक्लोनिक सर्कुलेशन और मानसून ट्रफ लाइन के चलते आज शनिवार को मध्य प्रदेश के 22 जिलों में तेज बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की की चेतावनी जारी की गई, हालांकि 11 अगस्त से बारिश की एक्टिविटी कम होगी । खास करके जबलपुर, शहडोल, सागर और रीवा संभाग में 11 से 15 अगस्त तक मौसम साफ रहेगा, लेकिन कहीं-कहीं बूंदाबांदी के साथ गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी।
आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
- 3 जिलों सतना, सिंगरौली और शहडोल में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट ।
- मंदसौर, नीमच, शिवपुरी, मुरैना, श्योपुर, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनूपपुर, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना में भारी बारिश का येलो अलर्ट।
- श्योपुर और मुरैना में बिजली के साथ तेज बारिश।
- शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, दतिया, खंडवा/ओंकारेश्वर, बुरहानपुर, बैतूल, खरगोन/महेश्वर, बड़वानी, रीवा, मऊगंज में मध्यम बारिश ।
- सीधी ,सिंगरौली, भोपाल, सीहोर, विदिशा, सागर, अशोकनगर, निवाड़ी/ओरछा, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना/चित्रकूट, गुना, राजगढ़, आगर, शाजापुर, देवास, इंदौर, उज्जैन, धार/मांडू, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, हरदा, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, शहडोल, उमरिया/बांधवगढ़ और अनूपपुर में हल्की बारिश।
कई मौसम प्रणालियां सक्रिय, 5 संभागों में बदला रहेगा मौसम
- वर्तमान में 3 साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक मानसून ट्रफ लाइन एक्टिव है।दक्षिणी झारखंड पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात और दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में भी एक प्रभावी चक्रवात मौजूद है। मानसून द्रोणिका बीकानेर, शिवपुरी, सीधी, डाल्टनगंज, दीघा से होकर बंगाल की खाड़ी तक जा रही है।
- दक्षिणी गुजरात से लेकर केरल तक अपतटीय द्रोणिका भी बनी हुई है। अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से नमी आने का सिलसिला बना हुआ है, ऐसे में शनिवार को ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर, शहडोल संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी, शेष क्षेत्रों में बादल बने रह सकते हैं।

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

