MP Weather : अगले हफ्ते से फिर बादल बारिश के आसार, मंगलवार से बढ़ेगी ठंड, कोहरे का भी अलर्ट, जानें मौसम विभाग का नया अपडेट

आज सोमवार को ग्वालियर चंबल और रीवा संभाग में घना कोहरा छाया रहेगा। मंगलवार बुधवार से फिर मौसम में बड़ा बदलाव आएगा और कड़ाके की ठंड का अगला दौर देखने को मिलेगा।
MP Weather Update

MP Weather Update: मंगलवार से मध्य प्रदेश में ठंड का दूसरा दौर देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने और हवाओं का रुख उत्तरी होने पर तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी और फिर कड़ाके की ठंड़ पड़ना शुरू हो जाएगी।आज सोमवार को न्यूनतम अधिकतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने की संभावना है।हालांकि ग्वालियर-चंबल, उज्जैन, सागर और रीवा संभाग में सुबह और रात के समय कोहरे का असर रहेगा।

भोपाल में 8 से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।रविवार को ग्वालियर, चंबल और रीवा संभाग के जिलों में घना तो सिंगरौली, सीधी, सतना, रीवा, दतिया, निवाड़ी, छतरपुर, मऊगंज और पन्ना में मध्यम और छतरपुर, मैहर और श्योपुरकलां में हल्का कोहरा छाया रहा। इधर, मौसम को देखते हुए ग्वालियर चंबल के स्कूलों में आज सोमवार को छुट्टी घोषित कर दी गई है, वही 7 जनवरी से स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।

इन जिलों में सोमवार मंगलवार को घने कोहरे का अलर्ट

  • सोमवार को ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, सीधी, मऊगंज, सिंगरौली, सीधी, मैहर, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में कोहरे का अलर्ट रहेगा।
  • मंगलवार: ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, अनूपपुर, शहडोल में मध्यम कोहरा छाया रहेगा।

12 जनवरी को फिर बादल बारिश की स्थिति

अलग अलग स्थानों पर सक्रिय होने वाली मौसम प्रणालियों के असर से दिसंबर की तरह जनवरी में भी कहीं कहीं बादल छाने के साथ बारिश की संभावना है। 12 जनवरी को कुछ जिलों में बूंदाबांदी भी हो सकती है। खास करके इसका असर मालवा निमाड़ के कई जिलों में देखने को मिलेगा। इसके बाद फरवरी और मार्च में भी बादल बारिश की स्थिति बनने का अनुमान है।जनवरी में 20- 22 दिन तक कोल्ड डे और शीतलहर चलने का भी अनुमान है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews