MPTET 2018: EWS वर्ग के 848 पदों को भरने की मांग तेज, मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने लिखा CM शिवराज को पत्र, पढ़ें पूरी खबर

MPTET 2018: EWS वर्ग के 848 पदों को भरने की मांग तेज, मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने लिखा CM शिवराज को पत्र, पढ़ें पूरी खबर

MPTET 2018: पिछले पाँच वर्षों ने उच्च शिक्षक चयन परीक्षा 2018 में चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति रुकी हुई है। ईडब्ल्यूएस वर्ग 800 से अधिक पदों पर चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए विंध्य ने नेता काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। सांसद जनार्दन मिश्रा के बाद अब मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है।

पत्र में राजेन्द्र शुक्ला ने क्या कहा?

मंत्री ने पत्र में मुख्यमंत्री से प्रथम काउन्सलिंग में बचे 848 पदों पर ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को नियुक्ति करने की बात भी कही है। साथ में शिक्षक नियुक्ति पर समुचित कार्यवाही करने का आग्रह किया है।

रिक्त पदों पर नियुक्ति का इंतजार लंबे समय से

दरअसल, उच्च माध्यमिक शिक्षक के ईडब्ल्यूएस वर्ग के रिक्त 848 पदों को भरने के लिए 13 जुलाई को ईडब्ल्यूएस संघ के प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री ने आवास पर मुलाकात के दौरान निश्चित निराकरण का आश्वासन दिया था। आज तक विभाग द्वारा उक्त पदों पर विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित नही होने से ईडब्ल्यूएस संघ के अध्यक्ष धीरज तिवारी और अंबिकेश पांडे ने जनसंपर्क मंत्री राजेंद्र शुक्ला से मिलकर विलोपित पदों पर शीघ्र भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ करने का आग्रह किया है। गौरतलब है कि लंबे समय से ईडब्ल्यूएस वर्ग के द्वारा विलुप्त पदों नियोजन का आग्रह किया जा रहा हैं।

ईडब्ल्यूएस संघ के अध्यक्ष ने कहा

इस मामले में ईडब्ल्यूएस संघ के अध्यक्ष ने कहा, “जिन पदों के लिए राजपत्र क्र.398 जारी किया गया था। विभाग के अधिकारियों के द्वारा गलत तर्क प्रस्तुत कर उन्हीं पदों पर भर्ती रोकी गई है। यदि ऐसा करना था तो राजपत्र जारी ही नही करना था। यह खिलवाड़ नही करना था।”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews