MP News: मुख्यमंत्री विवाह योजना के पंजीयन के लिए खुला पोर्टल, राज्य सरकार ने बढ़ाई तिथि

Shubh muhurat

MP News Today: मध्यप्रदेश में चलाई जा रही “मुख्यमंत्री विवाह योजना” के तहत 5 जुलाई से विवाह कार्यक्रम शुरू किए जाने वाले हैं लेकिन सतपुड़ा भवन में आगजनी की घटना होने के चलते कई लोगों के पंजीयन नहीं हो पाए हैं। इसी को देखते हुए राज्य सरकार की ओर से हितग्राहियों के लिए पंजीयन की तिथि बढ़ाकर 30 जून तक कर दी गई है।

बढ़ी मुख्यमंत्री विवाह योजना की पंजीयन तिथि

राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत कार्यक्रम के 5 दिन पूर्व हितग्राहियों के पंजीयन बंद करने के निर्देश दे दिए गए थे। इसी बीच 12 जून को सतपुड़ा भवन में आगजनी की घटना हो गई जिसके चलते एनआईसी द्वारा डाटा सेंटर अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया था। इस वजह से विवाह पोर्टल भी डाउन चल रहा था और अधिकतर हितग्राही पंजीयन से वंचित रह गए थे। अब हितग्राहियों की सुविधा को देखते हुए एक बार फिर पोर्टल खोल दिया गया है, जिस पर 30 जून तक पंजीयन जारी रहेंगे।

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण आयुक्त मध्यप्रदेश द्वारा सभी जिले के कलेक्टर को इस संबंध में लेटर जारी कर दिया गया है। इस पत्र में जिलों और स्थानीय निकायों से जो अनुरोध पत्र प्राप्त हुए हैं। उनके आधार पर 30 जून तक के लिए विवाह पोर्टल खोलने की सूचना दी गई है।

क्या है योजना

मुख्यमंत्री विवाह योजना के अंतर्गत गृहस्थी की स्थापना के लिए 49000 रुपए चेक के माध्यम से दिए जाते हैं। वहीं नगरीय निकाय, जनपद पंचायत को सामूहिक आयोजन करने के लिए 6000 रुपए का भुगतान दिया जाता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews