नहीं मिला निगमकर्मियों को अब तक वेतन, क्या है वजह? जानिए

नहीं मिला निगमकर्मियों को अब तक वेतन, क्या है वजह? जानिए

इंदौर, आकाश धोलपुरे

मध्यप्रदेश सरकार को सबसे ज्यादा राजस्व देने वाले इंदौर नगर पालिक निगम में सफाईकर्मियों से लेकर अधिकारियों तक को इस माह वेतन नहीं मिलने की जानकारी सामने आ रही है। इतना ही नहीं निगम के उन बुजुर्ग पेंशनधारियों और विधवा पेंशनधारियों के भी ये ही हाल है। इसके पीछे की वजह जब हमने जाननी चाही तो इंदौर निगम कामगार संघ की महिला विंग की अध्यक्ष साधना करोसिया ने बताया कि निगम कर्मचारियों से कोरोना काल मे जमकर काम लिया जा रहा है और निगमा के बड़े अधिकारी तक हर कर्मचारी की मॉनिटरिंग कर रहे है, लेकिन वेतन में लेटलतीफी अब निगम चलन बन चुका है और बीते माह भी कुछ इसी तरह से लेटलतीफी हुई थी। न तो सफाईकर्मी, न तो मस्टरकर्मियो और ना ही दैनिक वेतनभोगियों को इस माह का वेतन अब तक नही मिला है।

इस मामले की असल वजह जब हमने जानी तो सामने आया कि निगमा के वेतन का डिजिटलीकरण हो रहा है और निगम के लेखा विभाग के सूत्रों ने बताया कि ई – पालिका की व्यवस्था के तहत वेतन के मामले भी शामिल किए गए है, जिसके चलते अभी व्यवस्था बन रही है और बुधवार शाम या गुरुवार को वेतन जारी हो सकता है । ई – पालिका की आधुनिक व्यवस्था के बाद राजधानी भोपाल के हाथ मे है जिसके चलते इस माह भी लेटलतीफी हुई है ये जानकारी भी सामने आ रही है। कोरोना के आर्थिक तंगी वाले हालात के बाद निगमकर्मचारियो को वेतन की लेटलतीफी नही भा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews