MP Tourism: मन मोह लेगा मध्य प्रदेश का ये खूबसूरत घाट, प्राकृतिक सुंदरता और भक्ति का है अनूठा संगम

MP Tourism

MP Tourism Hindi: हिंदुस्तान के दिल कहे जाने वाले मध्यप्रदेश में कई सारे ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल हैं, जो पर्यटकों के बीच बहुत प्रसिद्ध है। यहां का समृद्ध इतिहास और संस्कृति हमेशा ही लोगों को अपनी और आकर्षित करता आया है। अगर आप भी घूमने फिरने के शौकीन है और मध्यप्रदेश में घूमना चाहते हैं, तो आपको यहां के कुछ प्रसिद्ध घाटों की सैर जरूर करना चाहिए। जब आप यहां पहुंचेंगे तो अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता और असीम शांति आप का मन मोह लेगी।

असीम शांति देगा धाम खेड़ी घाट

मध्य प्रदेश का हर कोना खूबसूरती से भरा हुआ है। यहां के इंदौर से कुछ किलोमीटर की दूरी पर मां नर्मदा के किनारे खूबसूरत धाम खेड़ी घाट मौजूद है। ये जगह प्राकृतिक सौंदर्य और भक्तों की भक्ति का अनूठा संगम दिखाई पड़ती है।

MP Tourism

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग से कुछ ही दूरी पर स्थित यह जगह बहुत खूबसूरत है। जब भी लोग ज्योतिर्लिंग दर्शन करने के लिए निकलते हैं, तो उसके पहले खेड़ीघाट जरूर रुकते हैं और असीम प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेते हैं।

आस्था का केंद्र हैं घाट

इस खेड़ी घाट पर नर्मदा नदी के किनारे कई सारे छोटे-छोटे शिवलिंग बने हुए हैं, जो हजारों लोगों की आस्था का केंद्र हैं। यहां आने वाले लोग शिवलिंग की पूजन अर्चन करते दिखाई देते हैं। इसी के साथ पत्ते का दिया बनाकर उसमें पूजन सामग्री और फूल रखकर नदी में अर्पित करते हुए भी लोगों को देखा जा सकता है।

MP Tourism

ऐसी है मान्यता

इस जगह से मान्यताएं भी जुड़ी हुई है और बताया जाता है कि यहां मौजूद शिवलिंग का जलाभिषेक करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी हो जाती है। अगर आप यहां जाना चाहते हैं तो आपको खंडवा से होकर सनावद जाने वाली बस इंदौर से पकड़ना होगी, जो खेड़ीघाट होकर गुजरती है। यहां रुक कर आप प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक शांति का अनुभव ले सकते हैं। इस जगह पर कई लोग पिकनिक मनाने भी पहुंचते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews