नागदा बनेगा मध्य प्रदेश का 54वां जिला, उन्हेल को बनाया जाएगा तहसील, CM शिवराज ने की घोषणा

MP shivraj

MP News: प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल रोड शो के लिए नागदा पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कई बड़ी घोषणाएं भी की है। सीएम ने घोषणा करते हुए नागदा को प्रदेश का 54 वां जिला बनाए जाने की बात कही है। इसके पहले रीवा के मऊगंज को जिला बनाए जाने की घोषणा की जा चुकी है। फिलहाल मध्य प्रदेश में 52 जिले हैं लेकिन इन दोनों जगहों को जिले में परिवर्तित करने से 54 जिले हो जाएंगे।

सीएम की सभा और रोड शो

सीएम शिवराज का रोड शो नागदा में भव्य तरीके से निकाला गया। जहां जगह-जगह जनता ने उनका स्वागत किया। पुराना बस स्टैंड, जवाहर मार्ग, एमजी रोड होते हुए मुख्यमंत्री मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने जनता को संबोधित किया।

नागदा को जिला बनाए जाने के साथ मुख्यमंत्री ने उन्हेल को तहसील का दर्जा दिए जाने की बात भी कही है। उन्होंने यह भी कहा है कि जो भी तहसील अपनी खुशी से नए जिले नागदा में शामिल होना चाहेगी उन्हें शामिल किया जाएगा। इस दौरान नागदा खाचरौद विधानसभा में 216 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण भी हुआ।

लंबे समय से हो रही थी मांग

बता दें कि साल 2008 से ही नागदा को जिला बनाने की मांग की जा रही है। 2018 कांग्रेस द्वारा इसके लिए अधिसूचना जारी की गई थी लेकिन सरकार बदलने के चलते मामला वहीं पर अटक गया था। अब नया जिला बन जाने के बाद उज्जैन के अंतर्गत आने वाले खचरौद, भाट पचलाना और रतलाम के अंतर्गत आने वाले ताल और आलोट को शामिल किया जा सकता है। मेहर, पांढुर्ना, चाचौड़ा, सिरोंज को भी लंबे समय से जिला बनाने की मांग हो रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews