नर्मदा का जल स्तर बढ़ा, बाढ़ देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

नर्मदा का जल स्तर बढ़ा, बाढ़ देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

डिंडोरी/ प्रकाश मिश्रा।
डिंडोरी जिला मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जहां नदी नाले उफान पर है। वही नर्मदा का जलस्तर भी तेजी से बढ़ा है। मंगलवार की दोपहर अचानक नर्मदा में बाढ़ के आसार दिखने लगे और देखते ही देखते जल स्तर बढ़ गया।

वर्षा ऋतु में पहली बाढ़
बरसात में पहली बार नर्मदा में आई बाढ़ को देखने बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम घाटों पर लग गया। छोटे-छोटे बच्चे भी घाटों में आए जल के साथ अठखेलियां करते नजर आए।

आपदा प्रबंधन दल अपर्याप्त
अचानक बढ़े जलस्तर और आई हुई बाढ़ को देखने के लिए जहां घाटों में लोगों का जमावड़ा हुआ। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन के द्वारा गठित आपदा प्रबंधन दल के कोई भी कर्मचारी डेम घाट में नजर नहीं आए। शहर के बीच बने नर्मदा पुल पर भी लोगों का जमावड़ा देखा गया। जहां बचाव दल का एक कर्मचारी ड्यूटी पर दिखाई दिया। बात करने पर पता चला कि कुल 3 लोगों की ड्यूटी लगाई गई है। खास बात यह है कि नर्मदा के दोनों तटों में दर्जनों ऐसे घाट हैं, जहां पर लोगों का इक_ा होना आम बात है। महज 3 लोगों के सहारे घाटों की सुरक्षा कैसे संभव हो सकती है, बहरहाल पहली बार आई बाढ़ का लोग आनंद उठा रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews