पहली बार मध्य प्रदेश में होगा राष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस कार्यक्रम, टॉप 3 शहरों को किया जाएगा पुरस्कृत

MP New

MP News: केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा पहली बार मध्य प्रदेश में इंटरनेशनल डे ऑफ क्लीन एयर फॉर ब्लू स्काई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। अब तक ये कार्यक्रम दिल्ली में होता आया है लेकिन यह पहली बार है, जब मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इसे आयोजित किया जा रहा है।

7 सितंबर को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव की उपस्थिति में इसका शुभारंभ किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग, केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे समेत विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह विशेष अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।

लघु फिल्म का प्रदर्शन

इस कार्यक्रम के मौके पर स्वच्छ वायु पर तैयार की गई कहानियों की एक शॉर्ट फिल्म भी प्रदर्शित की जाएगी। यहां पर एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें कार्बन कैप्चर, अपशिष्ट प्रबंधन, सेल्फी कियोस्क, प्रदूषण नियंत्रण के उपाय, पौधारोपण, क्लीन एयर प्रोजेक्ट समेत कई तरह के स्टाल लगाए जाएंगे।

शहरों को मिलेगा पुरुस्कार

अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस 2023 के इस कार्यक्रम में तीन शहरों का सम्मान भी किया जाएगा। इनमें वह टॉप तीन शहर शामिल रहेंगे जिन्होंने मध्य प्रदेश में विशिष्ट स्थान हासिल किया है। मध्य प्रदेश की टॉप तीन शहरों की बात की जाए तो 10 लाख से अधिक आबादी की श्रेणी में इंदौर ने प्रथम, भोपाल ने पांचवा और जबलपुर में 13वां स्थान प्राप्त किया है। 3 से 10 लाख की आबादी वाले शहरों में सागर और देवास का नाम शामिल है। इन्हें 10वां और 6वां स्थान मिला है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews