मत्स्य विभाग के बाहर मृतक के परिजनों का प्रदर्शन जारी, जानें पूरा मामला

मत्स्य विभाग के बाहर मृतक के परिजनों का प्रदर्शन जारी, जानें पूरा मामला

नीमच, कमलेश सारडा। मध्यप्रदेश के नीमच जिले के रामपुरा थाना क्षेत्र स्थित मत्स्य विभाग (fisheries department) के बाहर मृतक के परिजनों द्वारा लगातार प्रदर्शन जारी है। शव को विभाग के मुख्य गेट के बाहर रखकर परिजन अपनी मांगों पर लगातार अड़े हुए है। वहीं तहसीलदार और एसडीओंपी द्वारा लगातार परिजनों से बातचीत करते हुए उन्हें समझाइश देने की कोशिश में जुटे है।

यह भी पढ़े…मध्यप्रदेश : डाककर्मियों की 15 नवंबर से हड़ताल

जानकारी में सामने आया है कि, परिजनों द्वारा मृतक अल्लाबेली मंसूरी (60) के साथ मारपीट करने वाले 6 आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने, मृतक के बेटे को मतस्य विभाग में नौकरी देने और परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे है। वहीं तूल पकड़ते इस घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही कांग्रेस के कई नेता भी मृतक के पीड़ित परिवार को समर्थन करने मौके पर पहुंचे है।

[dgv_vimeo_video id=”770803002″]

यह भी पढ़े…निजी अस्पताल की बिल्डिंग से गिरकर मजदूर की मौत, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया चक्का जाम

[dgv_vimeo_video id=”770803578″]

गौरतलब है कि, मनासा क्षेत्र के ग्राम चचौर में किसान के साथ कुछ हथियारबंद बदमाशों ने जमकर मारपीट की थी। घटना में किसान की उपचार के दौरान मौत हो गई, और घटनाक्रम को अंजाम देने में एक मछली ठेकेदार और उसके कर्मचारियों का नाम सामने आया था। जिसके बाद परिजनों में आक्रोश पनपा और ठेकेदार सहित कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गई।

[dgv_vimeo_video id=”770802373″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews