बीसी के नाम पर लगभग एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाली महिला गिरफ्तार

बीसी के नाम पर लगभग एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाली महिला गिरफ्तार

नीमच, कमलेश सारडा। जिला पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे फ्रॉड एँव धोखाधड़ी करने वालो कि धरपकड़ अभियान के तहत बीती रात्रि में बघाना थाना प्रभारी अजय सारवान के नेतृत्व में एएसआई कैलाश सौलंकी सहित टीम ने बीसी के नाम पर पाँच दर्जन से भी अधिक लोगो से 80 लाख रुपये लेकर भूमिगत हो जाने वाली अहीर मोहल्ला निवासी टीना पति शैलेंद्र उर्फ पिन्टू अहीर को धारा 420,406 में गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें…मध्य प्रदेश का बढ़ेगा मान जब एशिया कप में खेलेगा रीवा का कुलदीप

पुलिस ने बताया कि टीना अहीर ने बघाना निवासी 50 से अधिक लोगो से बीसी के नाम पर 80 लाख रुपये लिए और फिर गायब हो गई थी। जब वह कुछ दिनों बाद लोगो को नजर आई तो लोगो ने कहा हमारे बीसी के पैसे वापस करो तभी टीना ने गिरगिट की तरह रंग बदला और बोली कौनसे पैसे? इसको लेकर सभी लोगो ने थाना बघाना में शिकायत आवेदन दिया जिसकी जाँच में पाया टीना अहीर ने बीसी के नाम से कई भोलेभाले लोगो से लगभग एक करोड़ रुपये धोखाधड़ी पूर्वक लेकर लोगो के साथ छल किया। जिसके बाद बीसी के नाम से पैसे लेने के प्रमाण भी पुलिस को मिले।

मामले में जाँच कर महिला को अहीर मोहल्ला घर से गिरफ्तार किया जिसे आज न्यायालय में पेश कर रिमाण्ड पर लिया जाएगा जिसमे लोगो से लिये गये 80 लाख रुपये से अधिक की रिकवरी की जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews